Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोटरी मिडटाउन द्वारा दीपावली पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब मिडटाउन,मु0नगर द्वारा दीपावली नाईट्स के रूप में दीपावली पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन मूलचन्द रिर्सोट,मेरठ रोड,मु0नगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष विपुल भटनागर ने उपस्थित सभी रोटेरियन परिवारों को दीपावली की शुभकामनाऐं देकर किया।

Img 20191020 Wa0007 |
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्कन्धा पुरी,रमा भाटिया,मनीष भाटिया,अमित सिंघल,पूजा सिंघल व निष्काम गर्ग की प्रस्तुतियों ने सभी का मनोरंजन किया। रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा खिलाये गये सोना चॉदी तम्बोला में रामकुमार ज्वैलर्स द्वारा प्रायोजित डायमण्ड रिंग मनोज अग्रवाल व दीपा अग्रवाल ने जीती व सतीश चन्द्र,श्रवण कुमार सर्राफ द्वारा प्रायोजित सोने का सिक्का पियूष अग्रवाल व रचना अग्रवाल ने जीता व अनेको चॉदी के सिक्के क्लब के अनेको सदस्यों ने जीते।

समबद्धता में पहला पुरूस्कार रत्नदीप ज्वैलर्स द्वारा प्रायोजित सोने का सिक्का आर0सी0 मिश्रा को मिला व अनमोल ज्वैलर्स द्वारा प्रायोजित चॉदी के सिक्के क्ल्ब के अनेको सदस्यों को दिये गये। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों के माध्यम से अनेको पुरूस्कार उपस्थित सदस्यों को वितरित किये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित सिंघल,अमित कुच्छल,आशीष गुप्ता,पराग,सन्दीप,मुकुल जैन,सुशील अग्रवाल,प्रसून अग्रवाल,राजीव गोयल,प्रगति(सी0ए0),राजकुमार,अभय गुप्ता,सचिन कुच्छल,सुभोभ बिन्दल का सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संयोजन व संचालन रो0उमेश गोयल व आकाश गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अन्त में रोटरी क्लब मिडटाउन के सचिव श्री अंकुर गर्ग व कोषाध्यक्ष श्री अंकित मित्तल ने उपस्थित सभी परिवारों का आभार व्यक्त कर सभी को दीपावली की शुभकामनाऐं दी व रिर्टन गिफ्ट्स के रूप में मनी प्लांट का पेड भी दिया गया। कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल,राहुल,विवेक,श्रवण,नीरा गोयल,सीमा भटनागर,ऋतु गर्ग,आरती मित्तल,पायल,रमनबाला,संध्या आदि अनेको रोटेरियन परिवार उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk