Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दीपावली पर जमकर हुई खरीदारी

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में अच्छी खासी भीड रही साथ ही शहर में मिठाईयों व गिफ्ट पैक्स की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड दिखाई दी

इसके साथ ही नई मंडी के मेहता क्लब व जीआईसी ग्रांउड में आयोजित पाटाखा बाजार में भी आज बच्चों ने जमकर परिजनों के साथ पहुंचकर पटाखे खरीदे। शहर से लेकर कस्बा क्षेत्र की बाजारों की रौनक बढ़ी रही।

इस दौरान दिनभर जाम की स्थिती भी बनी रही। शहर के भगत सिंह रोड, रूड़की रोड, झांसी की रानी, शामली रोड, बघरा तांगा स्टेंड नई मंडी का बिंदल बाजार, गांधी कालोनी मैन बाजार, चौडी गली नई मंडी पर स्थित दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। छोटी दुकानों से लेकर बडे शौरूम तक ग्राहकों की भीड अच्छी खासी लगी रही

 

आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनायें दीपावली का पर्व : जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर । आलौकिक पर्व दीपावली के पुनीत अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद के सभी नागरिकों को दीपावली की शुभकामनायें देते हुए उनके सुखमय भविष्य की मंगल कामना की है। उन्होने दीपावली का पर्व आपसी प्रेम व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील भी की है। उन्होनें इस पावन पर्व को अज्ञानता पर ज्ञान का प्रकाश, अनीति पर नीति तथा अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक बताया है। जिलाधिकारी ने जिले की जनता से अपील की है कि आपसी मेल-मिलाप, भाईचारा और सदभावना को मजबूत करते हुए इस पर्व को भव्यता के साथ मनाये।

 

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk