खेल जगत

Indian Wrestling Federation के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने जड़ दिया मंच पर थप्पड़

Indian Wrestling Federation (WFI) के अध्यक्ष और यूपी से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने युवा पहलवान को मंच पर थप्पड़ जड़ दिया. रांची के खेल गांव स्थित शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम में चल रहे अंडर-15 नेशनल रेसलिंग चैम्पियनशिप  के पहले दिन यह घटना घटी. मंच पर सबके सामने पहलवान को थप्पड़ मारने की उनकी तस्वीर भी कैमरे में कैद हुई है.

 युवा पहलवान इस चैम्पियनशिप में खेलना चाहता था लेकिन उसकी उम्र 15 साल से ज्यादा होने के कारण तकनीकी पदाधिकारियों ने उसे टूर्नामेंट के लिए डिसक्वालिफाई कर दिया था. इसी बात की शिकायत करने पहलवान मंच पर सीधे बृजभूषण शरण सिंह के पास चले गया. उसने मंच पर जाकर बहस करना भी शुरू कर दिया.

इस दौरान उसने Indian Wrestling Federation के अध्यक्ष को रिंग में उतरने के लिए भी ललकारा. शुरुआत में तो बृजभूषण शरण सिंह ने उसे शांत करने की कोशिश की लेकिन बाद में अपना आपा खोते हुए उन्होंने पहलवान को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.

बृजभूषण शरण सिंह  इस टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रहे थे. थप्पड़ जड़ने की इस घटना के बाद बहुत हंगामा भी हुआ. टूर्नामेंट पदाधिकारियों ने कहा कि युवा पहलवान ने अनुशासनहीनता बरती है. खेल के नियम-कानून से ऊपर कोई नहीं है.बृजभूषण शरण सिंह  यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं. इसके अलावा वह गोंडा लोकसभा क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =