उत्तर प्रदेश

Mau News: सपा के तीन नेताओं के घर छापेमारी, राजीव राव के घर छापेमारी में मिले 17 हजार रुपये

Mau News: Rajiv Rai के यहां करीब 17 घंटे की छापेमारी के बाद आयकर की टीम को कुछ खास हाथ नहीं लगा है। छापेमारी के बाद सपा नेता राजीव राय मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि 17 घंटे की छापेमारी में आयकर की टीम को 17000 की नकदी बरामद हुई है।

इसके अलावा उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने अपने और परिवार के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मऊ की जनता की सेवा करना अपराध है तो मैं यह गुनाह बार-बार करता रहूंगा।

राजीव राय ने कहा कि वह जनेश्वर मिश्रा के शिष्य हैं और अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव  के सिपाही हैं। वह डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा हमारे खिलाफ आज तक एक भी मुकदमे दर्ज नहीं है, उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इस आताताई सरकार के खिलाफ वह नतमस्तक नहीं होंगे।

राजीव राय ने कहा कि अगर कोरोना काल के संकट में जनता की सेवा करना, उन्हें राशन पहुंचाना, दवाई उपलब्ध कराना, अनाथ बच्चों की सेवा करना गुनाह है तो यह गुनाह उन्हें मंजूर है वह इसे बार-बार करते रहेंगे।

शनिवार सुबह सपा के तीन नेताओं के घर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापेमारी की थी। जिसमें मैनपुरी के सपा नेता और व्यवसाई मनोज यादव, मऊ के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय और लखनऊ में अखिलेश यादव के बेहद करीबी जैनेंद्र यादव के यहां छापेमारी की गई थी।

छापेमारी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि चुनाव में जैसे-जैसे बीजेपी पीछे होती जाएगी अभी आयकर की टीम आई है आगे ईडी और सीबीआई भी आते रहेंगे। इससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घबरायेंगे नहीं बल्कि मजबूत होंगे अब भाजपा का सफाया तय है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − seventeen =