Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सतर्कता जागरूकता अभियान: पीएनबी में मैजिक शो का आयोजन

मुजफ्फरनगर। पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन ३० अक्तूबर से २ नवंबर तक ईमानदारी एक जीवन शैली् विषय पर किया जा रहा है। शाखाओं/कार्यालयों के सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा ३० अक्तूबर, २०१९ को प्रातः११.०० बजे सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा ली गई।

मण्डल कार्यालय, मुजफ्फरनगर द्वारा मण्डल के अंतर्गत तीनों जिलों मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर मे ९ स्थानों पर वी० सम्राट द्वारा मैजिक शो का आयोजन कराया गया और शाखा न्यू मंडी के प्रांगण मे मैजिक शो का आयोजन किया गया

जिसमे कई गणमान्य ग्राहकों के साथ साथ आम नागरिकों ने भी मैजिक शो का आनंद लिया और इस शो के माध्यम से जन साधारण मे भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता बढाई गई। इस शो के दौरान मण्डल प्रमुख डा एम पी सिंह , उप मण्डल प्रमुख एच एस भल्ला व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

उत्सुकता दिखाई
मुजफ्फरनगर। पंजाब नैशनल बैंक, मण्डल कार्यालय के सौजन्य से मुजफ़्फरनगर स्थित श्रीराम कालेज ऑफ ग्रुप के प्रांगण मे सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के मध्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध के प्रति जागरूक करने हेतु एक सिग्नेचर अभियान चलाया गया। जिसके अनर्गत लगभग ६८ विद्यार्थियो से सिगनेचर बोर्ड पर नाम व हस्ताक्षर करवाकर शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम मे श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेज की प्रिंसिपल व डायरेक्टर सहित पंजाब नैशनल बैंक के अधिकारीगण बी आर कपूर, मोहन लाल मीणा, मुख्य प्रबन्धक, श्री टी एन शर्मा, मुकेश छाबरा तथा सहयोग हेतु तरुण कुमार उपस्थित रहे। यह ज्ञातव्य हो कि पंजाब नैशनल बैंक, मुजफ्फरनगर द्वारा जागरूकता सप्ताह का आयोजन ईमानदारी एक जीवन शैली विषय पर किया जा रहा है

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk