Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला पंचायत के विपक्षी सभासदो ने सौतेला व्यवहार का आरोप

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के विपक्षी 13 सभासदो द्वारा एक रैस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए बताया कि जनपद मे जिला पंचायत के विपक्षी सभासदो के क्षेत्रो मे कोई विकास कार्य नही हो रहे हैं। उन्होने जिला पंचायत अध्यक्ष पर कार्यो मे भेदभाव का आरोप लगाया।

विपक्षी सदस्यो ने बताया कि वे लगभग 160 गांवो का प्रतिनिधित्व करते हैं। तथा काफी वोटों से जीत कर जनसेवा के लिए आए है। परन्तु उनके क्षेत्रो मे विकास कार्य ना होने से वे जनता को जवाब नही दे पा रहे हैं। विपक्षी सभासदो ने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की बात करते हैं।

परन्तु उन्ही की पार्टी के अध्यक्ष द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जो उनके क्षेत्रो मे बिना उनके प्रस्ताव के कुछ कार्य किए जा रहे हैं। विपक्षी जिला पंचायत सभासदो ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होने इस सम्बन्ध मे आला अधिकारियो को भी अवगत कराया। परन्तु उनकी कहीं कोई सुनवाई नही हो रही है।

विपक्षी सदस्यों का आरोप है कि विकास कार्यो के पत्थरों पर क्षेत्रिय सदस्य का नाम भी नदारत है। विपक्षी सदस्यो ने चेतावनी दी है कि वे आगामी 28 दिसम्बर से भाकियू के नेतृत्व मे जिला पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत सदस्य अंकित बालियान,गज्जू पठान,सतेन्द्र बालियान,सलीम चौधरी, सभासदपति विकास शर्मा, मोमीन जौला, युसुफ एडवोकेट, संजय रवि,सभासदपति एड.मीरकासिम आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 10 =