उत्तर प्रदेश

Jalaun News: सूर्य नगर इलाके में गारमेंट्स गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 2 dead

Jalaun News: हादसा उरई कोतवाली क्षेत्र के सूर्य नगर इलाके में स्थित अनिल यादव के गारमेंट्स गोदाम का है। रात्रि के तकरीबन 1 बजे के करीब इस गोदाम में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि उसमें सो रहे दो मजदूरों की जलकर मौत हो गई। इतना ही नहीं गोदाम में रखी एक कार और तीन मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों ने जब रात्रि के समय यह हादसा देखा तत्काल दमकल कर्मियों और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। साथ में गोदाम के अंदर सो रहे दो मजदूरों के शव को बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और उसके अंदर सो रहे 2 मजदूर रामू और संतोष इसकी चपेट में आ गए । साथ ही आगे के कारण उसमें रखी एक मारुति कार और तीन बाइक भी जलकर राख हो गई ।

रात्रि के समय आसपास के इलाके में स्थित मकानों में रहने वाले लोगों ने आग की लपटें देखी। तत्काल वह बाहर निकल कर आए, जहां उन्होंने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भीषण आग को बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत करने के बाद दमकल कर्मी इस आग को काबू में कर सके।

जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उसमें दो लोगों के जले हुए शव पड़े हुए थे, साथ ही इस आग से वहां रखी एक कार और तीन भाई के भी जल चुकी थी। पुलिस कर्मियों ने तत्काल दोनों मजदूरों के शव को बाहर निकाला और उन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही बताया गया है कि यह हादसा शार्ट सर्किट के कारण हुआ है और यह गोदाम अनिल यादव के गारमेंट्स का था जहां पर काम चल रहा था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 1 =