News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ग्राम बडकली भट्टे के पास से गिरफ्तार जेल भेजा

मुजफ्फरनगर। विकास कुमार पुत्र चन्द्र पाल नि० गदनपुरा थाना खतौली मु०नगर द्वारा अभि० गण सोमपाल आदि द्वारा भट्टे पर मंजूरी की पेशगी १५०००० के चौक व १४३००० नकद रूपये धोकाधडी करके ले लेना ओर काम ना करना व न ही पैसे वापस करना धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना को०नगर मु०नगर मे मामला दर्ज कराया था। चौकी प्रभारी रोहाना उ०नि० अखिल चौधरी द्वारा े वाछित अभि० सोमपाल पुत्र बुन्दीराम उर्फ मर्नदलाल नि० इस्लामनगर नकुड़ रोड़ काजीपुरा थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर, संजू पुत्र हरिवंश नि० अम्हेटा शेख थाना देवबन्द जिला सहारनपुर, सुदेश पत्नी आदेश नि० उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर जंगल ग्राम बडकली भट्टे के पास से गिरफ्तार जेल भेजा गया ।

 

भाजपा छोड़ सपाई हुए3 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जानसठ रोड स्थित गांव बीवीपुर,शेरनगर एवं बिलासपुर से सैंकडो की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओे ने भाजपा छोडकर सपा की सदस्यता ग्रहण की है। सपा कार्यालय पर इन सभी को लाल टोपी पहना कर एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप के नेतृत्व मे आज ओम प्रकाश, गौरव, अंकित,हाजी इरफान, महेन्द्र, सोनू, इकराम प्रधान, रजनीश प्रधान, अर्जुन,सन्नी, सरबीन, अमित, विपिन, अभिषेक, सतेन्द्र, राकेश, रवि, रामदयाल,मुकम्मिल, गौरव, बिटटू,अर्जुन, उपेन्द्र, तरूण,सोकेन्द्र,मनोज, जीनू, सुमित, अनिरूद्ध, सादिक, बिटटू, मासूम, दानिश, दीपक, रोहतास सिह, आदि सैकडो लोगो ने सपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों मे आस्था व्यक्त करते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पूर्व सपा कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी ने की तथा संचालन महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि आज सैकडो लोगों के सपा मे आना यह दर्शा रहा है कि यकीनन आप सभी का ये विश्वास और साथ 2022 मे अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगा और सूबे मे एक योग्य सरकार देने का काम करेगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति नीहित है। उन्होने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगो के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी को पार्टी मे उचित सम्मान मिलेगा तथा सभी साथी पार्टी व संगठन हित मे कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि आज हर वर्ग परेशान है किसी की कोई सुनवाई नही कहीं नही है ऐसे मे अगर दलितों की पिछडो की अगडो की मजलूमों की कोई आवाज उठा रहा है तो वो हैं अखिलेश यादव। आप सब के आने से समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी और महाननगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा की समाजवादी पार्टी आप सब का स्वागत करती है और सदैव आपके साथ हर सुख दुख मे खडी रहेगी। उत्तर प्रदेश को अब नया आयाम देने का समय आ गया है। आप सब को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड., पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी,महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड.,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

कार्यकारिणी के लिए सिविल बार एसोएशन में चुनाव सम्पन्न4 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न चुनावी तैयारियों के बीच आज कचहरी परिसर स्थित सिविल बार एसोसिएशन के सभागार मे सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए मतदान कार्य सम्पन्न हुआ। सिविल बार एसो.का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया एड.,चुनाव अधिकारी बिजेन्द्र प्रताप सिह एवं चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी एड. की मौजूदगी मे आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कार्य सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि सिविल बार संघ के चुनाव मे इस बार सिविल बार एसो.के अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार शर्मा एड.,उपाध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम गर्ग,सहसचिव पुस्तकालय के पद के लिए कपिल कुमार गुप्ता, महासचिव के लिए सुनील कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष के पद के लिए संजीव त्यागी चुनाव मैदान मे हैं। वहीं दूसरी और सिविल बार एसो.के चुनाव में जितेन्द्र पाल सिह, सहसचिव प्रशासन पद के लिए निपुण जैन, उपाध्यक्ष पवद हेतु अशोक कुशवाहा, सह सचिव पुस्तकालय पद के लिए राखी त्यागी, महासचिव पद हेतु सतेन्द्र कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु सुधीर कुमार गुप्ता चुनाव मैदान मे हैं। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान प्रत्याशी समर्थक तथा साथी अधिवक्तागण सिविल बार एसो. प्रागण मे मौजूद रहे। इस दौरान राजीव गोस्वामी एड.,वरिष्ठ अधिवक्ता विकास वर्मा,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र कुमार मलिक आदि सिविल बार एसो. से जुडे समस्त अधिवक्तागण मौजूद रहे।

टाप-टेन शातिर दबोचा6 Min 16 |
मुज़फ्फरनगर। पुरकाजी थाना प्रभारी अशोक सोलंकी के नेतृत्व में कस्बा पुरकाजी चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह के द्वारा हमेशा अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर यह संदेश देने की कोशिश की गई कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और अपराध करने वालों को उनकी सही जगह जेल के पीछे भेजा जाएगा।
आज भी कस्बा चौकी इंचार्ज पुरकाजी जयवीर सिंह ने एक अच्छे कारनामों को अंजाम देते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पुरकाजी पुलिस की माने तो पकड़ा गया अभियुक्त टॉप १० व हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया जा रहा है। आज पुरकाजी कस्बा इंचार्ज जयवीर सिंह व उनकी टीम द्वारा एक अभियुक्त शाहनजर पुत्र निसार निवासी मौ० कस्साबान कस्बा व थाना पुरकाजी जिला मु०नगर को
खादर तिराहा से ०१ अवैध तमंचा ३१५ बोर मय ०२ अदद जिन्दा कारतूस ३१५ बोर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। पकड़ा गया शातिर अपराधी शाहनजर थाना पुरकाजी का हिस्ट्रीशीटर व टॉप १० बदमाश भी बताया जा रहा है।

अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते शातिर गिरफ्तार7 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मलीरा के जंगल में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए दो लेगों को भारी मात्रा में पिस्टल, तमंचों, कारतूसों व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद असलाह आगामी विधानसभा चुनावों में सप्लाई के लिए बनाया गया था। एक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चुनावों के दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अवैध शस्त्रों का कारोबार करने वालो के विरूद्ध मुहिम चलाये हुए है। इस मुहिम में शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा के निर्देशन में पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गांव मलीरा के जंगेल में स्थित एक आम के बाग में छापा मारा। जहां पुलिस ने दों लोगों को अवैध शस्त्र बनाते हुए दबोच लिया। मौके पर छह पिस्टल, छह तमंचों के अलावा भारी मात्रा में कारतूस, कच्चा माल व उपकरण बरामद हुए। एसपी सिटी ने बताया कि बरामद पिस्टलों में चार 32 बोर, 1 बाइस बोर, एक माउजर 32 बोर, दो तमंचे 12 बोर, एक तमंचा 32 बोर, तीन तमंचे 315 बोर के अलावा विभिन्न बोर के कारतूस, उपकरण व कच्चा माल बरामद हुआ हैं एसपी सिटी ने बताया कि पकडे गये आरोपी इरफान सैफी पुत्र बंदा हसन पुत्र अल्लाबंदा निवासी मल्हूपुरा व जाहिद पुत्र सद्दीक निवासी योगेंद्रपुरी रहमतनगर है। पकडे गये आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जाहिद पिस्टल व तमंचे बनाता है। उसके द्वारा बनाये गये पिस्टल, तमंचे व कारतूसों को इरफान सैफी व उनका तीसरा साथीनईम निवासी मल्हूपुरा सप्लाई करते है। उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों व दिल्ली में डिमांड के आधार पर सप्लाई की जाती हैं नईम फिलहाल पिस्टल व तमंचों की सप्लाई करने के लिए बाहर गया हुआ है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए छह माह पहले ही अवैध शस्त्र बनाने का काम शुरू कर दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि इस बात की जानकार की जा रही है कि आरोपियों ने किस किसको शस्त्रों की सप्लाई की हैं पुलिस तीसरे आरोपी नईम की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

 

नई कार्यकारिणी को लेकर हुआ मतदान8 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कार्य सम्पन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा के निर्देशन मे जिला बार संघ वार्षिक चुनाव वर्ष 2021-22 की कार्यकारिणी के लिए जिला बार संघ अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आदि विभिन्न पदो के लिए चुनाव हुआ। जिला बार संघ के चुनाव में इस बार तीन गुट चुनाव मैदान मे हैं। जिनमें एक गुट की और से अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार शर्मा एड., महासचिव पर हेतु जिला बार संघ के पूर्व में महासचिव रह चुके सुरेन्द्र कुमार मलिक, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद हेतु यशपाल सिह बालियान, कोषाध्यक्ष पद हेतु श्रवण कुमार सोम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज शर्मा, महेश पालीवाल, उपाध्यक्ष पद हेतु ताहिर अली तथा सनसवीर बालियान प्रत्याशी हैं। इस गुट की और से सहसचिव पर हेतु तीन पदों पर अब्दुल हक, पंकज कुमार पाल, सुनीता देवी रावत चुनाव लड रही है।
जिला बार संघ चुनाव मे अध्यक्ष पद हेतु मौ.वसी अंसारी, महासचिव पद के लिए ब्रजबन्धु सैनी, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए देवेन्द्र दत्त शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु श्रीमति राजेश कुमारी एड, उपाध्यक्ष पद हेतु 15 वर्ष अखिलेश कुमार गौतम, धर्म सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष 10 वर्ष पद के लिए अरूण धारिवाल, अमित कुमार सैनी तथा सहसचिव पर हेतु अमित सैनी एवं अजय कुमार शर्मा एड.चुनाव मैदान मे हैं। जिला बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रेमदत्त त्यागी, महासचिव पद हेतु अनुराग सिह, वरिष्ठतक उपाध्यक्ष पद के लिए निश्चल त्यागी तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु शशी प्रभा चुनाव लड रही हैं। प्रेमदत्त त्यागी गुट की और से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु भूपेन्द्र सिह बालियान, विनय कुमार पंवार, उपाध्यक्ष पद हेतु अरूण धारीवाल तथा साजिद अली चुनाव मैदान मे हैं। सहसचिव के लिए तीन पद हैं। जिनमें निम्नवत प्रत्याशी चुनाव लड रहे हैं। उक्त 3 प्रत्याशियो में अब्दुल हक, अमित मैनी, कमल कृष्ण गुप्ता चुनाव लड रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से कचहरी स्थित फैंथम हाल मे मतदान शुरू हुआ। जिसके चलते जिला बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ताओं ने विभिन्न चुनावी व्यवस्थाओं के बीच कतारबद्ध हो अपनी वोट डाली। इस दौरान जिला बार संघ का चुनाव लड रहे तीनो गुट के प्रत्याशी व उनके समर्थक साथी अधिवक्तागण कचहरी परिसर मे मौजूद रहे। जिला बार संघ चुनाव के कारण आज कचहरी परिसर मे अच्छी खासी गहमा-गहमी रही। चुनावी कार्यक्रम के तहत गुरूवार को सुबह मतगणना कार्य शुरू होगा जो मतगणना पूर्ण होने तक जारी रहेगा। इस दौरान जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड.,आशुतोष राठौर एड.,वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामचरण पंवार, विकास वर्मा एड.,वरिष्ठ अधिवक्ता तरूण गोयल, चन्द्रवीर सिह एड.,ब्रजवीर सिह एड.,अरूण शर्मा एड., प्रदीप मलिक एड., महेश गौतम एड. आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

योग प्रशिक्षण शिविर का होगा आनलाइन आयोजन9 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वाधान में ऑनलाइन त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर २७ दिसंबर से प्रारंभ होने जा रहा है । उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा नियुक्त योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य जनपद मुजफ्फरनगर ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ //भाषा विभाग के अधीन// उक्त चतुर्थ ऑनलाइन योग प्रशिक्षण शिविर के लिए संस्थान ने मुझे चौथी बार जनपद मुजफ्फरनगर का योग प्रशिक्षक नियुक्त किया है। यह ऑनलाइन योग प्रशिक्षण २७ दिसंबर से प्रारंभ होगा जिसके लिए २५ दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन होने हैं। इच्छुक व्यक्ति अपना आधार कार्ड व अपनी हाई स्कूल की मार्कशीट तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर मकान नंबर ३८५/ ४० मोहल्ला गौशाला गली पीएनबी श्यामली रोड मुजफ्फरनगर पर २५ दिसंबर से पहले अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों की संख्या कम से कम ३० व अधिकतम ४० निश्चित है। उक्त प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा १८ वर्ष से लेकर ६० वर्ष तक है। रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।

 

अनुशासनहीनता नहीं बर्दाश्त करेगी सपा10 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर आयोजित सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियो की मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में एकजुट व मजबूत संगठन बताते हुए कहा गया कि अनुशासनहीनता करने वालो को सपा में बर्दाश्त नही किया जाएगा।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार सभी जाति वर्ग में हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के दिन रात मेहनत से सपा जनपद में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। खतौली नगर अध्यक्ष को क्षेत्रीय लोगो व पार्टी के जिम्मेदार नेताओं की आपत्तिजनक शिकायतों पर हटाया गया व नए नगर अध्यक्ष को बनाया गया है।खतौली नगर अध्यक्ष को समय रहते हटाकर पार्टी की फ़जीहत व बदनामी को रोका गया है। पार्टी का एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी जिलाध्यक्ष बनने की गफलत में लगातार अपने मीडिया प्रभारी से गलत बयानबाजी, पार्टी के नेताओ का पुतला फूँकवाने व गलत हरकतों के जरिए पार्टी की छवि खराब करने का काम कर रहा है। उक्त मुगालते की राजनीति करने वाले कथित नेता की पार्टी विरोधी मुहिम की पूरी तरह पोल खुल गयी है।
मीटिंग में उक्त कथित नेता को पार्टी से निष्कासित करने के लिए सपा हाईकमान को पत्र लिखा गया है।
मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि पुतला फूंकने वाले सपा के पदाधिकारी या कार्यकर्ता नहीं है तथा सपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूँकवाने में पर्दे के पीछे राजनीति खेल रहे तथाकथित नेता के नाम का खुलासा करते हुए सपा हाईकमान से निष्कासित करने की मांग की गई है।
मीटिंग में मुख्य रूप से सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार एडवोकेट, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर, सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर एडवोकेट,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,सपा प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष ईशान अग्रवाल,युवजन सभा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि जिला महासचिव शमी खान, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि अहसान अंसारी,पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकीम कासमी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष सावन कुमार एडवोकेट,बघरा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र तेजियांन, सन्दीप डबास एडवोकेट, संजीव लाम्बा,महताब सैफ़ी,मोइन गौर आदि मौजूद रहे।

 

गणित दिवस का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस० डी० ग्लोबल स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया गया, गणित दिवस के अवसर पर विद्यालय में गणित प्रयोगशाला में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कराया गया, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही हमारे जीवन में गणित के महत्व को भी समझा । राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर मौजूद रहे विद्यालय के निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने बच्चों को बताया कि भारत में हर साल २२ दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवसज् के रूप में मनाया जाता है, गणित के क्षेत्र में महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिन पर इस खास दिन को मनाया जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने भी बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए बच्चों को बताया कि प्राचीनकाल के विभिन्न विद्वानों में आर्यभट, ब्रहागुप्त, महावीर, भास्कर दिवतीय, श्रीनिवास रामानुजन, आदि का महत्वपूर्ण योगदान है, श्रीनिवास रामानुजन की विशिष्ट प्रतिभा के कारण आज हम उनके जन्मदिन के अवसर पर यह दिवस मनाते है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकगण प्रीति गोयल,अनु मलिक, मंजू श्यामा भारती, लवीना गुप्ता, ज्योति सैनी, अनुज राठी, श्वेता जैन, सोनिका शर्मा, दीपावली बालियान, मेघा, शिल्पी शर्मा, दीपमाला, पूजा पाल, रवि कुमार, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, साक्षी ,आदि का सहयोग रहा।

 

मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा.12 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। एस०डी०कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के सभागार में शूटिंग कीडा प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र करण शर्मा को सम्बोधित एवं पुरस्कृत करने के उपलक्ष मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौ०चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय शूटिंग कीडा प्रतियोगिता का आयोजन र्गामेंट वूमन पी०जी० कॉलेज, काधला, शामली में दिनांक १६ से १७ दिसम्बर २०२१ में सम्पादित हुई। कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने विजेता छात्र को कॉलेज परिवार कि तरफ से फाइनल राउण्ड मे स्वर्ण पदक जीतने के लिए शुभ कामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व कहा कि छात्र ने कॉलेज के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। उन्होने बताया कि इस प्रकार के आयोजन जनपद में होते रहने चाहिए तथा छात्र को भविष्य में लगातार प्रयासरत रहने के लिये प्रोत्साहित किया। कॉलेज के स्पोट्स ऑफिसर अंकित धामा ने बताया कि एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के अतिरिक्त छात्रों का उत्साह व प्रदर्शन सराहनीय रहा व इसी के साथ प्रतियोगिता के विषय मे स्पष्ट किया कि शूटिंग प्रतियोगिता में ५० मीटर राइफल प्रोन केटेगरी के लिये थी। प्रतियोगिता में सभी शूटरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह ने छात्र का उत्साहवर्धन कर कहा कि यह बहुत गौरव का विषय है कि उन्होने यह प्रतियोगिता जीतकर न केवल माता-पिता अपितु विद्यालय के शिक्षकगणों का भी नाम रोशन किया है व उन्होने बताया कि महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्टस एक्टिविटिज पर भी ध्यान दिया जाता है तथा स्पोर्टस का निरन्तर अभ्यास कराया जाता है। बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने प्रतिभाशाली छात्र को अन्य छात्रों के लिये प्रेरणादायक बताते हुये कहा कि कॉलेज में समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमो एवं प्रतियोगिताओ के होने से छात्र/छात्राओं को निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय के बी०बी०ए० एवं बी०सी०ए० विभाग के डा० संगीता गुप्ता, दीपक गर्ग, अक्षय जैन, प्राची गर्ग, पूर्वी संगल, मौ० अंजर, सोनिका, वैभव वत्स, रोबिन गर्ग, नवनीत चौहान, चॉदना दीक्षित, तरूण शर्मा, मोहित गोयल, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, अनुज गोयल, उमेश मलिक, प्रशान्त गुप्ता, शशांक भारद्वाज व सतीश आदि शिक्षकगण व स्टॉफ एवं सभी छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें।

 

जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी13 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के आदेशों के अनुक्रम में आज अधोहस्ताक्षरी के द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी, मु०नगर का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया गया। उक्त के उपरान्त मेरे द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकगणों की बैठक आहूत कर, विभागीय क्रिया-कलापों की समीक्षा की गई एवं निर्देश दिये कि किसी भी दशा में क्षेत्र में अवैध गतिविधियॉ पनपने न पाये। उक्त के क्रम में आज विशेष अभियान चलाकर, क्षेत्र में बायोडीजल पम्प के नाम पर अवैध रूप से पेट्रोल/डीजल की बिक्री जॉच कर, कठोर कार्यवाही की निर्देश संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकों को दिये, जिसके क्रम में आज निम्न प्रकार कार्यवाही जनपद में सम्पादित हुई है-
१-ग्राम मेद्याखेड़ी, ब्लॉक व तहसील सदर-मु०नगर-
उक्त स्थल पर श्यामसुन्दर राम, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं श्री नरेन्द्र प्रताप, पूर्ति निरीक्षक, सदर-मु०नगर द्वारा आज दोपहर लगभग ०३ः३० बजे छापेमारी की गई। घटनास्थल से ४०० लीटर पैट्रोल एवं अवैध रूप से पेट्रोल/डीजल की बिक्री करने संबंधी उपकरण मिले। प्रथमदृष्टया उक्त प्रकरण में श्री मनीष, निवासी कूकड़ा एवं श्री अरविन्द, निवासी जानसठ के विरूद्ध उ०प्र० हाई स्पीड डीजल ऑयल एवं लाइट डीजल ऑयल (आपूर्ति एवं वितरण का रखरखाव) आदेश-१९८१ (यथा संशोधित) के प्रावधानों के अन्तर्गत आवश्यक वस्तु अधिनियम-१९५५ की धारा-३/७ के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराने की कार्यवाही की जा रही है।
२-ग्राम जौली ब्लाक मोरना, तहसील जानसठः-
उक्त गॉव में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जानसठ द्वारा छापेमारी की गई। नहर से जौली-बेहडा मार्ग पर चलने पर गॉव में अडडे से गॉव जौली में चलने पर गॉव में घुसने से पूर्व एक डिस्पैंसिंग यूनिट (तिरपाल से ढकी हुयी) दिखायी दी। उसके पास में पीछे की ओर एक कमरा दिखायी दिया, जिसमें प्रथमदृष्टया तेल आदि प्रतीत हो रहा था। उक्त कमरे को रू-ब-रू गवाहान की उपस्थिति में सील कर दिया गया। विधिवत् सील खुलने के उपरान्त नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करायी जायेगी।
चूंकि अवैध रूप से पेट्रोल/डीजल की बिक्री करना उ०प्र० हाई स्पीड डीजल ऑयल एवं लाइट डीजल ऑयल (आपूर्ति एवं वितरण का रखरखाव) आदेश-१९८१ (यथा संशोधित) के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन तो है ही जान-माल के लिए भी खतरा है। अतः इस प्रकार के अवैध कारोबार को किसी भी दशा में पनपने नहीं दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त यदि कोई इस प्रकार का कृत्य करता पाया जाता है, तो उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा तथा उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उक्त के साथ-साथ आम जनसामान्य को विभाग की महत्वपूर्ण योजना-राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना-२०१३ एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नयोजना का लाभ सुनिश्चित कराया जायेगा।

परिजनों से लगाई सुरक्षा की गुहार14 Min 6 |
मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइन सरवट निवासी युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुच प्रेम विवाह (निकाह) रचाने से नाराज परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुच एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी से मिली सरवट निवासी युवती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह ,निकाह करने व बालिग होने की बात कहते हुए नाराज परिजनों से जान का खतरा बताते हुए अपनी व अपने शौहर आमिर निवासी महमूद नगर की जान की सुरक्षा को गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि वह बालिग है और स्वेच्छा से विवाह किया है वह अपने पति के साथ खुश है । युवती के द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र पर तत्काल एस पी सिटी अर्पित विजयवर्गी द्वारा संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित थाना को अवगत करा दिया गया है।

 

एक से बढकर एक कव्वाली की प्रस्तुति15 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। निजामी बंधुओं ने अपने सूफियाना कलाम में एक से बढकर एक कव्वाली पेश कर समा बांध दिया। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में भर दे झोली मेरी या मोहम्मद की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। निजामी बंधुओं ने ठेठ अवधी में अमीर खुसरो का कलाम छाप तिलक सब छीनी रे..ज् पेश किया तो तालियों की गड़गड़ाहट से जीआइसी मैदान का पंडाल गूंज उठा। चांद निजामी, शादाब निजामी और सोहराब निजामी का एक-एक सूफियाना कलाम और उस पर तबला और सारंगी की जुगलबंदी ने सिकंदरा घराने की रवायतों को श्रोताओं के सामने उकेर कर रख दिया। देर रात जीआइसी मैदान पंडाल में निजामी भाइयों ने सैंकड़ों साल पुरानी अपनी खानदारी परंपरा को सुर और ताल के माध्यम से श्रोताओं के सामने साक्षात कर दिया। उनकी कव्वाली और उसकी अदायगी का अंदाज इतना निराला रहा कि मौजूद लोग झूम उठे। बनाके तुझको मौला, खुद को बंदा कर लिया मैने दमादम मस्त कलंदर, अली दा पहला नंबर जैसे कलाम वाली कव्वालियों को सुन सभी झूमने लगे। निजामी बंधुओं के सुरो ने लोगों के जहनों से धर्म और मजहब की बंदिशों को खत्म कर दिया। उनके गले से कव्वाली के रूप में अवधि भाषा में च्छाप तिलक सब छीनी रेज् निकला तो श्रोताओं ने अपने स्थान से उठकर दाद दी। मेरे रश्क – ए- कमर, तूने पहली नजर…ज् पर तो लोगों को हुजूम ही उमड़ पड़ा। इससे पहले कव्वाली नाइट का उद्धाटन डीएम सीबी सिंह ने किया। उनके साथ सीडीओ आलोक यादव, एडीएम नरेन्द्र बहादुर व सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने कव्वाली नाइट का देर तक आनंद लिया। निजामी बंधुओं के कलाम ने लोगों को एकता और भाईचारा का संदेश दिया। सूफियाना कलाम से जहां अलग-अलग भाषाओं में ईश्वर की स्तुति का अहसास लोगो को हुआ वहीं देश की हजारों साल पुरानी संस्कृति में रची-बसी शिक्षाओं को भी उन्होंने अपनी कव्वालियों में उकेरा। निजामी बंधुओं ने अपने कलाम से बड़ो का आदर, छोटो से प्यार के लिए प्रेरित किया।

 

ई रिक्शा चालक की मौत
मुजफ्फरनगर।देर रात्रि मेरठ रोड पर हुए सड़क हादसे में एक ई रिक्शा चालक की मौत हो गयी। ई रिक्शा चालक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया था। जहां से उसे मेरठ के लिए रैफर किया गया था। मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुजडू निवासी 55 वर्षीय कर्मवीर पुत्र बलवीर ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार की गुजर बसर करता था। देर रात्रि मेरठ रोड पर मिनोचा नर्सिग होम के सामने तेंज गति से आ रहे वाहन ने उसकी ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मवीर के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। एक अन्य हादसे में चरथावल के पास प्लाईवुड से भरा ट्रक पलट जाने से उसका चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जन्मदिन पर होगा हवन
मुजफ्फरनगर। जगदीश बालियान जनपद जाट महासभा मुजफफरनगर अध्यक्ष ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि २३दिसमबर २०२१को प्रातः १०बजे टाउन हॉल पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह जी का जन्म दिन पर जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर के द्वारा हवन किया जायेगा। जाट महासभा के संरक्षको, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सामाजिक संगठनों, जागरुक लोग हवन मे आहुती डालने और चौधरी साहब को माल्यार्पण कर उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

कई गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा अभियुक्त राहुल पुत्र विनोद निवासी ग्राम विजवाडा थाना बिनौली जनपद बागपत को जानसठ फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गणेश कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त सागर पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम मोरना थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया।

 

शराब के पव्वों सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। शराब के पव्वों सहित गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 इन्द्रजीत िंसंह द्वारा अभियुक्त मिन्टू पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम बसेडा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को जनता जनार्दन इन्टर कालेज के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 24 पव्वे देशी शराब को बरामद किया।

सभासद को हाइकोर्ट से मिली ज़मानत
मुज़फ्फरनगर। सभासद प्रवीण पीटर को हाइकोर्ट से जमानत मंज़ूर होगई है ओर जल्द ही निचली अदालत में जमानत कागज़ात दाखिल होने पर पीटर की रिहाई संभव होगी। गत एक नवंबर को सिटी बोर्ड के तत्कालीन हेल्थ अफसर के साथ दुर्वेवहार के मामले में गिरफ्तार सभासद प्रवीण पीटर की जमानत याचिका निचली अदालत से खारिज होने पर हाइ कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी आज हाई कोर्ट में जमानत याचिका मंज़ूर होगई है
गौरतलब है कि पुलिस ने गत दिनों विशेष अदालत में पीटर के विरुद्ध चार्ज शीट दाखिल की थी जबकि सभासद विपुल भटनागर का नाम निकल दिया था।

 

नारेबाजी करने वाले छात्रों को समझा बुझाकर किया शांत
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज के छात्रो तथा एक अध्यापक के बीच हुई आपसी कहासुनी तीखी झडप मे तब्दील हो गई। बताया जाता है कि इस बाद से गुस्साये छात्रो ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा तथा नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। एसडी कॉलेज मे छात्रो के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों की बात को सुनने के पश्चात किसी प्रकार हंगामा कर रहे छात्रो को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराते हुए धरना समाप्त करा दिया।

 

बच्चों को कराया योगाभ्यास
मुजफ्फरनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राशन वितरण, पोयम गायन, शारीरिक विकास हेतु गतिविधियां, एवं बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ करायी गयी। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना बुढाना के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्कूल पूर्व शिक्षा के तहत ०३ से ०६ वर्ष के बच्चों को भाव गीत कहानी रंग एवं आकार का ज्ञान पी०टी० एवं योगाभ्यास कराया गया, एवं लाभार्थियों को राशन वितरण किया गया, प्रभारी बाल विकास परियोजना की देखरेख में कार्यालय से समूह को राशन वितरण किया गया, एवं बी०एस०पी०एम० टीकाकरण सत्र मंडवाड़ा का निरीक्षण किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 18 =