Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कार्यकर्ताओे ने भाजपा छोडकर सपा की सदस्यता ग्रहण की

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड. ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जानसठ रोड स्थित गांव बीवीपुर,शेरनगर एवं बिलासपुर से सैंकडो की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओे ने भाजपा छोडकर सपा की सदस्यता ग्रहण की है।

सपा कार्यालय पर इन सभी को लाल टोपी पहना कर एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप के नेतृत्व मे आज ओम प्रकाश, गौरव, अंकित,हाजी इरफान, महेन्द्र, सोनू, इकराम प्रधान, रजनीश प्रधान, अर्जुन,सन्नी, सरबीन, अमित, विपिन, अभिषेक, सतेन्द्र, राकेश, रवि, रामदयाल,मुकम्मिल, गौरव, बिटटू,अर्जुन, उपेन्द्र, तरूण,सोकेन्द्र,मनोज, जीनू, सुमित, अनिरूद्ध, सादिक, बिटटू, मासूम, दानिश, दीपक, रोहतास सिह, आदि सैकडो लोगो ने सपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों मे आस्था व्यक्त करते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण की है।

इससे पूर्व सपा कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी ने की तथा संचालन महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि आज सैकडो लोगों के सपा मे आना यह दर्शा रहा है कि यकीनन आप सभी का ये विश्वास और साथ 2022 मे अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगा और सूबे मे एक योग्य सरकार देने का काम करेगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति नीहित है।

उन्होने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगो के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी को पार्टी मे उचित सम्मान मिलेगा तथा सभी साथी पार्टी व संगठन हित मे कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि आज हर वर्ग परेशान है किसी की कोई सुनवाई नही कहीं नही है ऐसे मे अगर दलितों की पिछडो की अगडो की मजलूमों की कोई आवाज उठा रहा है तो वो हैं अखिलेश यादव।

आप सब के आने से समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी और महाननगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा की समाजवादी पार्टी आप सब का स्वागत करती है और सदैव आपके साथ हर सुख दुख मे खडी रहेगी।

उत्तर प्रदेश को अब नया आयाम देने का समय आ गया है। आप सब को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड., पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, महानगर अध्यक्ष अलीम सिददकी,महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड.,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =