Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी को लेकर हुआ मतदान

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच जिला बार संघ की नई कार्यकारिणी के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कार्य सम्पन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा के निर्देशन मे जिला बार संघ वार्षिक चुनाव वर्ष 2021-22 की कार्यकारिणी के लिए जिला बार संघ अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आदि विभिन्न पदो के लिए चुनाव हुआ।

जिला बार संघ के चुनाव में इस बार तीन गुट चुनाव मैदान मे हैं। जिनमें एक गुट की और से अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार शर्मा एड., महासचिव पर हेतु जिला बार संघ के पूर्व में महासचिव रह चुके सुरेन्द्र कुमार मलिक, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद हेतु यशपाल सिह बालियान, कोषाध्यक्ष पद हेतु श्रवण कुमार सोम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज शर्मा, महेश पालीवाल, उपाध्यक्ष पद हेतु ताहिर अली तथा सनसवीर बालियान प्रत्याशी हैं। इस गुट की और से सहसचिव पर हेतु तीन पदों पर अब्दुल हक, पंकज कुमार पाल, सुनीता देवी रावत चुनाव लड रही है।

जिला बार संघ चुनाव मे अध्यक्ष पद हेतु मौ.वसी अंसारी, महासचिव पद के लिए ब्रजबन्धु सैनी, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के लिए देवेन्द्र दत्त शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु श्रीमति राजेश कुमारी एड, उपाध्यक्ष पद हेतु 15 वर्ष अखिलेश कुमार गौतम, धर्म सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष 10 वर्ष पद के लिए अरूण धारिवाल, अमित कुमार सैनी तथा सहसचिव पर हेतु अमित सैनी एवं अजय कुमार शर्मा एड.चुनाव मैदान मे हैं। जिला बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रेमदत्त त्यागी, महासचिव पद हेतु अनुराग सिह, वरिष्ठतक उपाध्यक्ष पद के लिए निश्चल त्यागी तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु शशी प्रभा चुनाव लड रही हैं।

प्रेमदत्त त्यागी गुट की और से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु भूपेन्द्र सिह बालियान, विनय कुमार पंवार, उपाध्यक्ष पद हेतु अरूण धारीवाल तथा साजिद अली चुनाव मैदान मे हैं। सहसचिव के लिए तीन पद हैं। जिनमें निम्नवत प्रत्याशी चुनाव लड रहे हैं। उक्त 3 प्रत्याशियो में अब्दुल हक, अमित मैनी, कमल कृष्ण गुप्ता चुनाव लड रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से कचहरी स्थित फैंथम हाल मे मतदान शुरू हुआ।

जिसके चलते जिला बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ताओं ने विभिन्न चुनावी व्यवस्थाओं के बीच कतारबद्ध हो अपनी वोट डाली। इस दौरान जिला बार संघ का चुनाव लड रहे तीनो गुट के प्रत्याशी व उनके समर्थक साथी अधिवक्तागण कचहरी परिसर मे मौजूद रहे। जिला बार संघ चुनाव के कारण आज कचहरी परिसर मे अच्छी खासी गहमा-गहमी रही।

चुनावी कार्यक्रम के तहत गुरूवार को सुबह मतगणना कार्य शुरू होगा जो मतगणना पूर्ण होने तक जारी रहेगा। इस दौरान जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड.,आशुतोष राठौर एड.,वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामचरण पंवार, विकास वर्मा एड.,वरिष्ठ अधिवक्ता तरूण गोयल, चन्द्रवीर सिह एड.,ब्रजवीर सिह एड.,अरूण शर्मा एड., प्रदीप मलिक एड., महेश गौतम एड. आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − five =