Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव मलीरा के जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड, भारी मात्रा में असलाह बरामद

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मलीरा के जंगल में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए दो लेगों को भारी मात्रा में पिस्टल, तमंचों, कारतूसों व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद असलाह आगामी विधानसभा चुनावों में सप्लाई के लिए बनाया गया था।

एक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चुनावों के दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अवैध शस्त्रों का कारोबार करने वालो के विरूद्ध मुहिम चलाये हुए है। इस मुहिम में शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा के निर्देशन में पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गांव मलीरा के जंगल में स्थित एक आम के बाग में छापा मारा। जहां पुलिस ने दों लोगों को अवैध शस्त्र बनाते हुए दबोच लिया।

मौके पर छह पिस्टल, छह तमंचों के अलावा भारी मात्रा में कारतूस, कच्चा माल व उपकरण बरामद हुए। एसपी सिटी ने बताया कि बरामद पिस्टलों में चार 32 बोर, 1 बाइस बोर, एक माउजर 32 बोर, दो तमंचे 12 बोर, एक तमंचा 32 बोर, तीन तमंचे 315 बोर के अलावा विभिन्न बोर के कारतूस, उपकरण व कच्चा माल बरामद हुआ हैं

एसपी सिटी ने बताया कि पकडे गये आरोपी इरफान सैफी पुत्र बंदा हसन पुत्र अल्लाबंदा निवासी मल्हूपुरा व जाहिद पुत्र सद्दीक निवासी योगेंद्रपुरी रहमतनगर है। पकडे गये आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जाहिद पिस्टल व तमंचे बनाता है। उसके द्वारा बनाये गये पिस्टल, तमंचे व कारतूसों को इरफान सैफी व उनका तीसरा साथीनईम निवासी मल्हूपुरा सप्लाई करते है।

उनके द्वारा उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों व दिल्ली में डिमांड के आधार पर सप्लाई की जाती हैं नईम फिलहाल पिस्टल व तमंचों की सप्लाई करने के लिए बाहर गया हुआ है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए छह माह पहले ही अवैध शस्त्र बनाने का काम शुरू कर दिया था।

एसपी सिटी ने बताया कि इस बात की जानकार की जा रही है कि आरोपियों ने किस किसको शस्त्रों की सप्लाई की हैं पुलिस तीसरे आरोपी नईम की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 11 =