Meerut News: मथुरा की भूमि को भी गैर हिंदुओं से कराएंगे मुक्त- राजश्री चौधरी
Meerut News: अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय पर पहुंची हिंदू महासभा की फायर ब्रांड नेता एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी ने कहा कि हम जल्दी से मथुरा की भूमि को भी गैर हिंदुओं से मुक्त कराएंगे और वहां पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर भी अवश्य बनेगा ।
मथुरा जन्मभूमि स्थित जबरदस्ती बने शाही ईदगाह को तोड़कर वहां पर भगवान श्री कृष्ण के प्राचीन प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा करने वाली राजश्री चौधरी का आज मेरठ स्थित हिंदू महासभा के कार्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल व महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत ने संयुक्त रुप से राजश्री चौधरी का स्वागत किया। भगवा वस्त्र बनाकर शाल चुनरी उड़ा कर उनका सम्मान किया गया।
राजश्री चौधरी द्वारा कार्यालय परिसर में स्थापित नाथूराम गोडसे की नारायण आप्टे की पूज्य प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। राजश्री चौधरी ने कहा कि हम जल्दी से मथुरा की भूमि को भी गैर हिंदुओं से मुक्त कराएंगे और वहां पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर भी अवश्य बनेगा, जिस तरीके से भगवान श्री राम का अयोध्या में और काशी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है।
इसी तरीके से इस्लामिक लोगों से पूज्य भूमि को मुक्त करा कर मथुरा में भी भव्य श्री कृष्ण भगवान के मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द होगा। कार्यालय परिसर में उपस्थित पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि अगर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाएगा, तो किसी भी तरह के किसी भी मंदिर को भव्य रूप से बनाने में कोई अड़चन नहीं होगी।
क्योंकि जब हिंदू राष्ट्र होगा तो कानून भी हिंदू शास्त्र अनुसार ही चलेगा हम किसी धर्म के लोगों का अपमान नहीं करते हैं। हम सिर्फ और सिर्फ भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते हैं। क्योंकि यह हमारा मौलिक अधिकार है और यही राष्ट्रीय हित के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी
मोदी जी हम आपसे राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानते हुए। यही एक मांग करते हैं कि आप भारत को अतिशीघ्र पूर्ण हिंदू राष्ट्र घोषित कर दीजिए। इसी में सभी राष्ट्र वासियों का कल्याण है कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सरदार सर्वजीत सिंह कपूर सहित शानू गोयल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

