Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कार्यकारिणी के लिए सिविल बार एसोएशन में चुनाव सम्पन्न

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न चुनावी तैयारियों के बीच आज कचहरी परिसर स्थित सिविल बार एसोसिएशन के सभागार मे सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए मतदान कार्य सम्पन्न हुआ।

सिविल बार एसो.का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया एड.,चुनाव अधिकारी बिजेन्द्र प्रताप सिह एवं चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी एड. की मौजूदगी मे आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कार्य सम्पन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि सिविल बार संघ के चुनाव मे इस बार सिविल बार एसो.के अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार शर्मा एड.,उपाध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम गर्ग,सहसचिव पुस्तकालय के पद के लिए कपिल कुमार गुप्ता, महासचिव के लिए सुनील कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष के पद के लिए संजीव त्यागी चुनाव मैदान मे हैं।

वहीं दूसरी और सिविल बार एसो.के चुनाव में जितेन्द्र पाल सिह, सहसचिव प्रशासन पद के लिए निपुण जैन, उपाध्यक्ष पवद हेतु अशोक कुशवाहा, सह सचिव पुस्तकालय पद के लिए राखी त्यागी, महासचिव पद हेतु सतेन्द्र कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु सुधीर कुमार गुप्ता चुनाव मैदान मे हैं।

सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान प्रत्याशी समर्थक तथा साथी अधिवक्तागण सिविल बार एसो. प्रागण मे मौजूद रहे। इस दौरान राजीव गोस्वामी एड.,वरिष्ठ अधिवक्ता विकास वर्मा,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र कुमार मलिक आदि सिविल बार एसो. से जुडे समस्त अधिवक्तागण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 17 =