फिल्मी चक्कर

हंगामा: मुंबई की ऑटो रिक्शा से भिड़ी Nora Fatehi की लग्जरी कार

मंगलवार को Nora Fatehi की लग्जरी कार मुंबई की एक ऑटो रिक्शा से जा भिड़ी. बस फिर क्या था….भीड़ इक्ठ्ठा हो गई और जमकर हंगामा बरपा. हालांकि जैसे तैसे कुछ समय बाद जुर्माना देकर इस मुसीबत से पीछा छुड़ाया गया लेकिन अब ये खबर मीडिया में आग की तरह फैल गई है. 

जिस वक्त ये एक्सीडेंट हुआ उस वक्त नोरा फतेही कार में मौजूद नहीं थीं. मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक्सीडेंट 21 दिसंबर की शाम 7 – 7.30 के बीच हुआ. कार में केवल Nora Fatehi का ड्राइवर था. जिसने सीधे ऑटो रिक्शा में टक्कर मारी दी. इससे दोनों ही गाड़ियों को नुकसान हुआ.

जिस वक्त ये एक्सीडेंट हुआ नोरा कार में नहीं थीं वो उस वक्त डांस मेरी रानी के प्रमोशन में बिजी चल रही थीं. क्योंकि 21 दिसंबर को ही उनका नया गाना रिलीज हुआ है. 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

काफी समय के बाद Nora Fatehi का कोई ऐसा गाना रिलीज हुआ है जिसमें उनका धमाकेदार डांस देखने को मिला है. अगर आप नोरा फतेही के डांस  के शौकीन हैं तो ये गाना आपके लिए हैं. इस गाने में नोरा फतेही बेहद ही शानदार डांस कर रही हैं. गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है.  

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस एक्सीडेंट के बाद वहां भीड़ इक्ठ्ठा हो गई और ड्राइवर को बाहर लाया गया. काफी देर हंगामे के बाद नोरा के ड्राइवर ने ऑटो चालक को 1 हजार रुपए जुर्माना दिया और तब जाकर वो वहां से निकल पाया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − thirteen =