खेल जगत

Report Leak: Australia Cricket Board में मचा तहलका, ड्रग्स लेकर लड़कियों के साथ किया अश्लील डांस

Report Leak: आरोप है कि खिलाड़ी ने नशीले ड्रग्स का इस्तेमाल किया और उसके बाद महिलाओं के साथ अश्लील डांस किया. इसकी रिपोर्ट मीडिया में लीक हुई तो Australia Cricket Board के चीफ एग्जीक्यूटिव निक हॉकले ने खिलाड़ी पर लगे आरोपों को ‘निराधार’ बताया है. इसके अलावा उन्होंने गोपनीय जानकारी मीडिया में लीक होने की भी पुष्टि की. बोर्ड ने इस मामले में पुलिस से मदद मांगी है. 

जैसे ही यह गोपनीय रिपोर्ट मीडिया में पब्लिश हुई वैसे ही Australia Cricket Board में तहलका मच गया. खुद बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ने इन खबरों का खंडन करते हुए विक्टोरिया पुलिस से मदद मांगी है.

इस वक्त ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक एशेज सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है. पिछले दोनों मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से सीरीज में बढ़त बना ली है.

जबकि तीसरे मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अगर इंग्लैंड ने यह मैच दबा दिया तो सीरीज ऑस्ट्रेलिया के नाम हो जाएगी. अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम बिना किसी विवाद के इस सीरीज को खत्म करना चाहेगी. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पर एक महिला ने ‘कोकीन’ का इस्तेमाल करने और नग्न होकर नाचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. यह रिपोर्ट बोर्ड के ही एक पूर्व कर्मचारी ने लीक कराई है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =