Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चले थे दूसरा निकाह करने, दूल्हे राजा को जाना पडा हवालात

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पहली पत्नी से छिपाकर दूसरा निकाह करने आये दूल्हे राजा को पहली पत्नी के हंगामा करने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कवाल निवासी मशकूर अब्बास पुत्र मौहम्मद इमाम का निकाह कई वर्ष पूर्व दिल्ली के आहाता की दारा चमेलियान रोड निवासी अजाज फातिया पुत्री साबिर हुसैन के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वालो व पति द्वारा अजाज फातिया को प्रताडित किया जाता था।

ससुराल वालो ने उसे घर से निकाल दिया जिसके चलते वह अपने मायके में जाकर रहने लगी।पति पत्नी के बीच पिछले छह वर्षो से दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। इस मुकदमे में अभी तक केई निर्णय नहीं आ सका है। बताया गया है कि इस बीच मशकूर अब्बास ने गुपचुप अपना निकाह तय कर लिया और गत दिवस बारात लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार में फिटनेस स्काई जिम में जा पहुंचा।

रात्रि में जिस समय निकाह की तैयारी चल रही थी किसी प्रकार भनक पाकर अजाज फातिया अपने परिजनों के साथ निकाह स्थल पर पहुचीं और पति पर बगैर अनुमति व बगैर तलाक दिये दूसरा निकाह करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि मसकूर अब्बास व उसके परिजनों द्वारा अजाज फातिया के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।

पीडिता ने मामले की शिकायत शहर केतवाली पुलिस से की। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा बने मशकूर अब्बास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 323, 504, 506 व 3/4 मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के जेल भेज दिया है।

आरोपी के दबोचा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादपुर में विवाहिता को बुरी नियत से दबोचकर छेडछाड करने के आरेपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गतदिवस गांव सादपुर निवासी विवाहिता ने शहर कोतवाली पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में बताया था कि वह अपने घेर में बंधे पशुओं का दूध निकालने के लिए जा रही थी।

रास्ते में गांव के ही फारूख पुत्र अकबर अली ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरकर घायल
मुजफ्फरनगर। एक युवक छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां से उसे रैफर कर दिया गया। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी निवासी बीस वर्षीय रजत अपने घर की छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार हेतु जिला चिकितसालय में लाये। जहां से उसे रैफर कर दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eleven =