Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अंजू अग्रवाल ने सफाईकर्मियों को रेहडे और छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर । पालिकाअध्यक्ष अंजू अग्रवाल के द्वारा पालिका प्रांगण में सभासद गण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में नगरीय सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु ११ रिक्शा रेहडे सफाई नायक गण को उपलब्ध कराए गए। पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया की रेहडों की आपूर्ति होने पर सभी वार्डों के लिए रिक्शा रेहडों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

पालिका अध्यक्ष द्वारा गांधीनगर स्थित भूमिगत जलाशय की माइक्रो विधि से सफाई का शिलान्यास करते हुए स्थल पर कार्य प्रारंभ कराया गया। अंजू अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक तरीके से जीपीएस की सफाई होने पर जनता को निर्मल जलापूर्ति होगी इसके बाद अध्यक्ष द्वारा वर्ष २०२० में प्रदेश स्तरीय एवं जनपद स्तरीय मेधावी छात्र एवं छात्राओं को लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में टेबलेट एवं पुरस्कार की राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अंजू अग्रवाल ने द्वारा कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय सरकार के यह कुशल नीति का परिचायक है की मेधावी छात्र एवं छात्राओं को टैबलेट के साथ २१००० का पुरस्कार का वितरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा मुझे आशा है छात्र और छात्राएं हाईटेक युग में इस टैबलेट का सदुपयोग करते हुए अपने जीवन में तकनीकी को अपनाएंगे।

प्रथक प्रथक स्थानों पर अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह चौहान, सभासद विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, अरविंद धनगर, अनु कुरेशी, दिलशाद मुन्ना, पवन बालियान, राहुल पवार, टीएस आरडी पौडवाल, ए ई जल सुनील कुमार, ए ई निर्माण अखंड प्रताप, जेई अखंड प्रताप, लिपिक विकास कुमार तनवीर आलम, सफाई कर्मचारी यूनियन महामंत्री सोनू मचल, राजू वैद्य मदन लाल, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू काफी संख्या में सफाई नायक एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − nine =