उत्तर प्रदेश

Aligarh News: सन्दीप गुप्ता की सरेराह गोली मारकर हत्या, रामघाट रोड गोली कांड

Aligarh News: सोमवार की रात उद्योगपति सन्दीप गुप्ता की सरेराह अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गये। गोलीकांड की घटना होते ही सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई जो संदीप गुप्ता को निकटवर्ती निजी अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उद्योगपति को मृत घोषित कर दिया।

घटना थाना क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड स्थित गांधी आई अस्पताल के सामने हुई। उद्योगपति संदीप गुप्ता एटा के अलीगंज इलाके के रहने वाले हैं। साड़ी संसार के नाम से प्रतिष्ठान है, तो वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट के इलाके में मुख्य कारोबारी भी हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

उद्योग पति को पहले से जान का खतरा था, घटना के वक्त उद्योगपति के साथ दो गनर भी मौजूद थे। गनर की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।अलीगढ़ में देर शाम रामघाट रोड गोली कांड से थर्रा गया। जब सरेराह गोलियों की तड़तड़ाहट से उद्योगपति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। 

बिजनेसमैन संदीप गुप्ता अपनी गाड़ी से रामघाट रोड से निकल रहे थे। इसी दौरान फिल्मी अंदाज में अन्य कार सवार बदमाशों ने घेर लिया और गोलियां बरसानी शुरु कर दीं। इस दौरान संदीप गुप्ता को चार गोलियां लगना बताया जा रहा है वह मौके पर ही लहूलुहान हो गये।

अस्पताल ले जाते समय संदीप गुप्ता ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि संदीप के साथ गनर भी मौजूद थे। इसमें एक सरकारी और निजी गनर बताया जा रहा है। हत्या की वजह सामने नहीं आई है। संदीप गुप्ता चार भाई है। घटना की खबर परिजनों को लगने पर मौके पर पहुंच गये हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 3 =