Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आधुनिक राष्ट्र निर्माण में छात्र-छात्राएं दे सक्रिय योगदान देः जिलाधिकारी

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा वर्ष २०२० परिषदीय परीक्षा के जनपद स्तरीय २३ मेधावी छात्र छात्राओं को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक मेधावी को एक टैबलेट, २१००० रुपए की धनराशि का चौक दे कर व माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया।

मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह का शुभारंभ मा० विधायक खतौली श्री विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा० वीरपाल निर्वाल, चेयरमेन नगर पालिका मुजफ्फरनगर श्रीमती अंजु अग्रवाल, जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव व जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया।

कार्यक्रम में मेधावियों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने माध्यमिक शिक्षा से सम्बंधित उत्तर प्रदेश की योजनाओं व मेधावी छात्र छात्रा योजना के बारे मे बताया और उन्होंने उपस्थित बच्चों को प्रेरित किया कि वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए आधुनिक राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दे। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने कहा कि शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है, यहीं कारण है कि शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्व रखती है।

जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है। यह हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियों से सामना करने में सहायता करता है। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने कहा कि माध्यमिक स्तर पर अध्ययन करने वाले बच्चें किशोर होते है, यह एक ऐसी आयु होती है जिसमें अगर सही शिक्षा न दी जाए तब उनके गलत रास्ते पर जाने का भय रहता है। माध्यमिक शिक्षा बालकों में समाज का अच्छा सदस्य बनने, राष्ट्र का अच्छा नागरिक बनने व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को उचित प्रकार से पूरा करने का प्रयास करती है।

मा० जिला पंचायत अध्यक्ष डा० वीरपाल निर्वाल ने कहा कि शिक्षा का महत्व हमें अपने जीवन में शिक्षा का मूल्य बताता है। शिक्षा का अर्थ सभी के जीवन में बहुत कुछ है क्योंकि यह हमारे सीखने, ज्ञान और कौशल को सुविधाजनक बनाता है। यह हमारे दिमाग और व्यक्तित्व को पूरी तरह से बदल देता है और हमें सकारात्मक दृष्टिकोण प्राप्त करने में मदद करता है।

चेयरमैन नगर पालिका मुजफ्फरनगर अंजु अग्रवाल ने कहा कि हमें जीवन में अन्य लक्ष्यों की तुलना में शिक्षा को महत्व देना चाहिए क्योंकि यह हमारे जीवन में वास्तविक खुशी का एकमात्र स्रोत है। मा० विधायक खतौली श्री विक्रम सैनी ने कहा कि सभी बच्चों को अपने शिक्षकों व विद्यालय का सम्मान करना चाहिए ,विद्यालयों में शासन की सभी योजनाओं को क्रियान्वित करने में शिक्षकों की बहुत ही अहम भूमिका होती है, शिक्षक ही वह व्यक्ति है जो बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर उनमें अच्छे मूल्यों व आदर्शों को विकसित करता है जिससे कि वो भविष्य में देश के उत्तम नागरिक बनें और देश की उन्नति व विकास में अपना योगदान दे सके।

राज्य व राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डा० विकास कुमार द्वारा बच्चों को इंटरमीडिएट के बाद क्या करें विषय पर प्रस्तुतिकरण देते हुए कहा कि माध्यमिक स्तर की शिक्षा का जीवन मे महत्वपूर्ण स्थान है ,माध्यमिक शिक्षा के द्वारा बालकों के बौद्धिक स्तर को ऊंचा उठाया जाता है उनमें स्वाधय्यन व परिश्रम करने की आदत का निर्माण किया जाता है। उप प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक बालक विशिष्ट होता है उनको अपने भविष्य निर्माण के लिए सतत प्रयास करना चाहिए।

सम्मान समारोह में सी बी एस ई बोर्ड के छात्र आदित्य ऐरन को हाईस्कूल परीक्षा वर्ष २०२० में राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने के लिए एक लाख रुपए व टैबलेट दे कर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के देव कुमार, छवि, अभिषेक जयंत, वैभव शर्मा, अजय कुमार शर्मा, नीतू, हिमानी शर्मा, हर्षिता आर्य, मनीष कुमार, अथर्व गुप्ता, तनु पंवार, सम्भव शर्मा, नेहा को हाईस्कूल २०२० परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

शुभांजली शर्मा, विपुल कुमार, आकाश शर्मा, श्रीकांत कपासिया, शाहिन, सारा, अर्जुन त्यागी, लयेबा, अभिषेक, ऋतिक चौहान को इण्टरमीडिएट परीक्षा २०२० में जिले में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए एक-एक टैबलेट व २१००० रुपए की धनराशि का चौक दे कर सम्मानित किया गया। उप प्रधानाचार्य महेश कुमार ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं अभिभावकों सहित सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डा० विकास कुमार ने किया । प्रधानाचार्य फतेह चंद, प्रधानाचार्य ललित मोहन गुप्ता, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, अभिषेक गर्ग, सन्दीप कुमार कौशिक, नेहा शर्मा, सुकवेंद्र कुमार, विजय शर्मा, श्यामवीर शर्मा आदि का सहयोग रहा ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 11 =