Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अधिकारी व्यापारी मिलन समारोह-अधिकारियों का किया सम्मान

मुजफ्फरनगर। उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा आयोजित अधिकारी व्यापारी मिलन समारोह में व्यापारियों की भारी भीड़ के साथ तुलसी पार्क में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार उपस्थित हुए,बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा व्यपारियो को आश्वासन दिया गया कि व्यपारियो की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा और उनके द्वारा अयोध्या के मामले में आने वाले फैसले का सभी वर्गों के लोगो को सम्मान करने की अपील की गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष एव पूर्व सलाहाकार सदस्य वाणिज्यकर विभाग उ०प्र० सरकार कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि ससंगठन में सभी वर्गों के व्यापारी जुड़े है और प्रशासन को आश्वासन दिलाते है कि कोर्ट के फैसले का सभी मिलकर स्वागत करेंगे। नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने प्रशासन को विश्वास दिलाया कि संगठन के समस्त व्यापारी इस मामले में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।

कार्यक्रम में एसपी सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट को फूलमालाएं पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया,वही कार्यक्रम में सभी सभासदों को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया,बैठक में सरंक्षक कुवँर देवराज पँवार,परवीन जैन,भीम बालियान, सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,तरुण मित्तल,अनिल सिंघल,ओम प्रकाश गांधी,अनिल जैन,भूरा कुरैशी, एजाज खान,आसिफ, देवराज पंवार, सभासद राजीव शर्मा,मनोज वर्मा,अमित गोयल,प्रवीन पीटर, महिला शक्ति गीता ठाकुर,पिंकी चौधरी,रेणु वर्मा,निशा गोयल व प्रेमी छाबड़ा,सुमित मालिक,भानु प्रताप,सुनील वर्मा, सजीव संगम,शिशु कांत गर्ग,सरदार सुरेंद्र सिंह,वीरेंद्र अरोरा,उदित किंगर,मास्टर अल्ताफ़, इम्तियाज खान, आदि सैकड़ो व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk