Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पारदर्शिता के साथ होगा कार्यः डा. वीरपाल निर्वाल

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत का कार्यकाल बिना राजनीतिक दबाव के पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा होगा भले ही कोई कितने धरने प्रदर्शन कर ले या कुछ भी कर ले लेकिन मैं किसी से भेदभाव नहीं करूंगा और सभी सदस्यों के क्षेत्रों में विकास कार्य समान रूप से कराए जाएंगे।

उपरोक्त बातें जिला पंचायत के चेयरमैन डॉ वीरपाल निरवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभाकक्ष में डॉक्टर वीरपाल निरवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन पर भेदभाव करने का जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है। डा. निर्वाल ने बताया कि जिन विधायकों ने विकास कार्यों के लिए अपने प्रस्ताव भेजे थे

उनसे भी कह दिया गया है कि वे अपने प्रस्ताव क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों के माध्यम से भिजवाए ताकि उनका भी मान सम्मान बना रहे। डॉ वीरपाल निर्वाल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का जिला पंचायत में कोई हस्तक्षेप और दबाव नहीं है उन्होंने किसान यूनियन से आग्रह किया कि वे जिला पंचायत जैसे छोटे मामलों में हस्तक्षेप न करें और अपना कार्य स्वतंत्र रूप से करते रहे।

उन्होंने कहा कि बोर्ड की पूरी शक्ति चेयरमैन में निहित है और मैं सभी वार्डों में काम देने का प्रयास कर रहा हूं। यह हो सकता है कि किन्हीं वार्डों में काम कम हुए हैं अथवा किन्ही में ज्यादा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अभी विकास कार्यों के लिए पहली किस्त आई है जो धनराशि नाकाफी है। आगामी समय में धनराशि और आएगी तो विकास कार्यों में गति आ जाएगी।

उन्होंने बताया कि विकास शर्मा के क्षेत्र में ५ और अंकित मेंबर के क्षेत्र में १३ कार्य शुरू हो चुके हैं। पत्रकार वार्ता में वंदना वर्मा ने आरोप लगाया की विपक्षी १३ सदस्य किसी के बहकावे में आकर काम कर रहे हैं। वंदना वर्मा ने कहा कि वह पिछले बोर्ड में भी मेंबर थी और उस बोर्ड में टिकैत साहब के भी चार मेंबर कार्यरत थे और ऐसा हंगामा तब भी नहीं नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि चेयरमैन के साथ बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों के लोग और मुस्लिम सदस्य शामिल हैं और सभी ने एक स्वर से अपने सभी अधिकार चेयरमैन को समर्पित कर रखे हैं और चेयरमैन सभी के सहयोग से कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के चेयरमैन पक्ष के सभी सदस्य मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − sixteen =