उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: बहू दिशा टंडन ने मंत्री Ashutosh Tandon पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Uttar Pradesh की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री Ashutosh Tandon के परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा है। दहेज प्रताड़ना का यह आरोप आशुतोष टंडन के भाई की पुत्रवधु ने लगाए हैं। दिशा का दावा है कि उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। दिशा ने इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद के लिए गुहार लगाई है।

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया गया है, ”मैं दिशा टंडन, पौत्र-वधू लालजी टंडन, को कैबिनेट मंत्री Ashutosh Tandon के परिवार द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। मेरा मुकदमा नहीं दर्ज हो पा रहा है।” वीडियो में दिशा ने का कहना है, ” इसकी शिकायत मैंने कई जगह कराने की कोशिश की लेकिन आशुतोष टंडन के पद पर होने के कारण मेरी कहीं सुनवाई नहीं हुई।” दिशा ने शनिवार को देर शाम यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल के जरिए पोस्ट किया है।

लखनऊ से लंबे समय तक सांसद रहे और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन की पौत्र वधू दिशा टंडन ने पीएम मोदी और सीएम योगी को पत्र लिखकर उनसे न्याय की गुहार लगाई है। इसी ट्विटर हैंडल से साझा किए गए पत्र में दिशा ने आशुतोष टंडन के परिवार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, गंदी गालियां देने और मारने-पीटने का आरोप लगाया है।

पत्र में लिखा गया है, ”मुझे (दिशा) बाबा (लालजी टंडन) के निधन के दो महीने बाद ही घर से निकाल दिया गया और मुझे मायके जाने के लिए कहा। उसके पहले मुझे बहुत प्रताड़ित किया गया। आयुष ने मुझे मारा और मेरा हाथ तोड़ दिया।”

इस ट्वीट में दिशा ने पीएमओ इंडिया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल और लखनऊ पुलिस को टैग किया है और अपना दर्द बयां किया है।

दिशा की शादी 11 दिसंबर 2019 को अमित टंडन के बेटे आयुष टंडन के साथ हुई थी। अमित टंडन, Ashutosh Tandon के भाई हैं। बता दें कि आशुतोष टंडन वर्तमान यूपी सरकार में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =