वैश्विक

भारत ने भेजी Afghanistan को मानवीय सहायता, खाद्यान्न की भी आपूर्ति करेगा India

Afghanistan: भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता भेजी है. भारत ने अफगानिस्तान को COVID-19 वैक्सीन की 5 लाख खुराक दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एंटी कोरोना Covaxin की 5,00,000 खुराक वाली मानवीय सहायता की खेप भेजी है. कोवैक्सीन की 5 लाख खुराक वाली खेप को इंदिरा गांधी अस्पताल काबुल को सौंप दिया गया है. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से ये जानकारी दी गई है.

कोरोना महामारी के बीच अफगानिस्तान कई तरह के संकटों का सामना कर रहा है. भारत सरकार ने कहा है कि वो अफगानिस्तान  को मानवीय सहायताउपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

सरकार ने साफ किया है कि मानवीय सहायता के तहत अफगानिस्‍तान को कोविड-19 वैक्‍सीन की 10 लाख खुराक दी जानी है. शनिवार को कोवैक्‍सीन (Covaxin) की आपूर्ति के बाद जल्‍द ही आने वाले वक्त में अफगानिस्तान को वैक्‍सीन की बाकी पांच लाख डोज की भी आपूर्ति कर दी जाएगी. 

 भारत सरकार ने अफगानिस्तान के नागरिकों को मदद के तौर पर खाद्यान्न की भी आपूर्ति सुनिश्चत की जाएगी. जानकारी के मुताबिक दिसंबर के शुरुआत में भारत ने WHO के माध्यम से अफगानिस्तान को 1.6 टन चिकित्सा सहायता प्रदान की थी.साल 2021 के अगस्त महीने में तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद से देश की आर्थिक स्थिति काफी खराब है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 14 =