हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा उम्रकैद में तब्दील
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा उम्रकैद में तब्दील कर दी गई है। इस संबंध में औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही आदेश लागू कराने की जिम्मेदारी चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी है।
Union Ministry of Home Affairs has commuted death sentence of Balwant Singh Rajoana, who was sentenced to death in 2007 for assassination of former Punjab CM Beant Singh.Orders conveyed to Punjab and Chandigarh administrations. Chandigarh administration to pursue remission orders pic.twitter.com/RZhvWHzjYj
— ANI (@ANI) November 12, 2019
राजोआना को साल 2007 में पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई गई थी। 31 अगस्त, 1995 को चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय के बाहर तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। आतंकियों ने उनकी कार को बम से उड़ा दिया था। इस घटना में 16 अन्य लोगों की भी मौत हुई थी। नवंबर 2017 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके राजोआना की बहन ने बलवंत की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने की मांग की थी। लेकिन याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

