वैश्विक

सियाचिन:18000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ में दबे आठ जवान

सियाचिन में हिमस्खलन होने से सेना के आठ जवान बर्फ में काफी नीचे दब गए हैं। सेना ने जवानों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है।सैन्य सूत्रों ने बताया कि यह बर्फीला तूफान दोपहर 03:30 बजे उस समय आया जब आठ जवानों की पेट्रोलिंग पार्टी निरीक्षण के लिए निकली थी। हिमस्खलन उत्तरी ग्लेशियर में हुआ है जहां ऊंचाई लगभग 18,000 फीट से भी अधिक है।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि इस पेट्रोलिंग पार्टी में आठ जवान शामिल हैं। जिनकी तलाश के लिए काफी तेजी से बचाव कार्य चलाया जा रहा है। 

Image Result For Avalanche-Hits-Army-Positions-In-The-Siachen

तीन फरवरी 2016 को आए हिमस्खलन की चपेट में आकर 10 जवान शहीद हो गए थे। बर्फ में दबे लायंस नायक हनुमनथप्पा को छह दिन बाद जिंदा निकाला गया था, लेकिन 11 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसी महीने गुलमर्ग में हिमस्खलन में सेना के दो पोर्टरों की मौत हो गई थी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk