Tiger Shroff की Heropanti 2 की रिलीज डेट….
Tiger Shroff की पहली फिल्म हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में टाइगर के साथ Kriti Sanon लीड रोल में नजर आईं थीं. टाइगर अब इस फिल्म की सीक्वल Heropanti 2 लेकर आ रहे हैं जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में टाइगर धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे. टाइगर ने अब फिल्म Heropanti 2 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है.
Heropanti 2: धमाकेदार एक्शन
Tiger Shroff के साथ तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस बार टाइगर धमाकेदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं. वह इस समय फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. उन्होंने सेट की एक तस्वीर शेयर की है.
टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 ईद के मौके पर रिलीज होगी. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हीरोपंती का लेवल डबल होने वाला है. सबसे चैलेंजिंग सीक्वेंस की शूटिंग कर रहा हूं. इसकी झलक शेयर करने का इंतजार नहीं हो रहा है. हीरोपंती 2 ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
View this post on Instagram
फोटो में टाइगर एक चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं. उन्होंने फैदर जैकेट पहनी हुई है और शेड्स लगाए हुए हैं. उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनके इस पोस्ट को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.
हीरोपंती 2 (Heropanti 2) में होने वाले एक्शन सीन्स दर्शकों को हैरान कर देने वाले हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म में ऐसे एक्शन सीन्स होने वाले जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है. इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं.
View this post on Instagram
Beige कलर की साड़ी और कटस्लीव ब्लाउज में ढहाया कहर Samantha Ruth Prabh ने

