Muzaffarnagar News: नाला व सड़क निर्माण का शिलान्यास
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल द्वारा जनहित मे किए जा रहे कार्यो/विकास कार्यो की कडी में आज नगरपालिका क्षेत्र के मौहल्ला लद्दावाला में नागरिको को जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला एवं सडक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के साथ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल,पालिका अधिकारी एवं कई सभासद व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने बताया कि मौहल्ला लद्धावाला मे सुल्तान सेफ के समीप टूटे पडे नाले को ठीक कराकर उक्त नाले को ढकने एवं सडक निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
ताकि उक्त मार्ग पर ठीक प्रकार से आवाजाही हो सके। इस अवसर पर भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने कहा कि नगर के मौहल्ला रामपुरी,उत्तरी रामपुरी एवं शाहबुददीनपुर रोड आदि में लद्धावाला का नाला अवरूद्ध होने से अक्सर जल भराव की समस्या पैदा हो जाती थी।
परन्तु पालिकाध्यक्ष के प्रयास से नाले मे पानी के अवरूद्ध होने की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ सुल्तान सेफ वाली सडक के नवनिर्माण से क्षेत्र के लोगो को काफी राहत मिलेगी। सडक के चौडीकरण से आवाजाही मे कोई दिक्कत नही आएगी। इसके लिए वे सभी पालिकाध्यक्ष के प्रयासो की सराहना करते हैं।

