Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जूनियर केजी से कक्षा 4 तक के छात्रों के वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

Img 20191122 Wa0047 | माउंट लिट्रा जी स्कूल मुजफ्फरनगर के परिसर में कक्षा जूनियर केजी से कक्षा 4 तक के छात्रों के वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता दिवस 2019 का सफल आयोजन किया गया| छात्रों के मनोबल को बढ़ाने के लिए इस महोत्सव में डॉ एस सी वार्ष्णेय (प्रधानाचार्य एसडीपीजी कॉलेज) , डॉ रेनू अग्रवाल, श्रीमती वंशिका अग्रवाल (समाज सेविका), श्रीमती नीरू शर्मा (समाज सेविका), श्री राजीव जी, श्रीमती मंजरी सिंघल जी ट्रस्टी, श्री सुनंद सिंघल जी आदि मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम नन्हे छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत व नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा कर सभी को देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रकार की रेस व ड्रिल भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही साथ ही किडजी न्यू मंडी के छात्रों की विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
इतना ही नहीं इस अवसर पर अभिभावकों की रेस का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न खेलों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारों भारद्वाज जी, प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता, प्रधानाचार्य श्रीमती रमनीत तथा किड्स कोऑर्डिनेटर श्रीमती शालिनी जैन ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया वह छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उन्हें खेलों की प्रति जागरूक किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk