वैश्विक

हिंदू लोगों को वापस पाकिस्तान जाने वाले नोटिस पर गृह मंत्रालय ने लगाई रोक

पाकिस्तान से भारत आए 19 हिंदू लोगों में से छह लोगों को वापस पाकिस्तान भेजे जाने वाले नोटिस पर गृह मंत्रालय ने रोक लगा दी है। फिलहाल वो अभी राजस्थान के जोधपुर में रह रहे हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।19 लोगों का हिंदू परिवार कई साल पहले पाकिस्तान से भारत आया था। हाल ही में, स्थानीय खुफिया विंग ने परिवार के छह सदस्यों को पाकिस्तान वापस जाने के लिए कहा था। जिसपर अब मंत्रालय ने रोक लगा दी है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22316 posts and counting. See all posts by News-Desk