Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विकास कार्यो का शिलान्यास कराया

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम द्वारा 3 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास कराया। मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत लगभग 3 करोड रुपए की लागत के विकास एवं निर्माण कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम के हाथों कराया।

क्षेत्रीय मंत्री ने बताया की भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार चहुमुखी विकास को प्रतिब( है तथा अंत्योदय की नीति पर चल रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मंत्री कपिल देव ने बताया कि वे क्षेत्र एवं क्षेत्र की जनता की सुविधाओं और समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे तत्पर है।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति से लेकर जन सुविधाओं तक जन सामान्य की पहुंच सुलभ बनाने को निरंतर कार्य कर रही है।

कपिल देव ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, आवास आदि सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने में भाजपा सरकार सर्वात्तम रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र वासियों ने विधायक एवं मंत्री तथा भाजपा सरकार का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर, कपिल त्यागी, रोहित तायल, हरेंद्र पाल, बशेश्वर दयाल, राजीव गर्ग आदि उपस्थित रहे।

दो का किया चालान

चरथावल। पुलिस चेकिग के दौरान कुटेसरा नहर पुल के निकट से एक युवक को अवैध तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में कुटेसरा नहर पुल के निकट किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है।

सूचना पर कुटेसरा चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करते हुए युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी में युवक के पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

पकड़े गये आरोपित ने अपना नाम जुबैर पुत्र मोहम्मद माहिर निवासी कुटेसरा बताया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपित का चालान कर दिया है। वहीं न्यायालय से काफी समय से फरार चल रहे वारंटी शहरान पुत्र इमरान निवासी कुटेसरा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =