Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित, अंकुर दुआ मुख्य अतिथि रहे

Muzaffarnagar News: स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में दिनांक 08/01/2022 दिन शनिवार को छात्र- छात्राओं का नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया | मुख्य अतिथि  अंकुर दुआ, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती संजीता रानी, भारत विकास परिषद् समृद्धि शाखा के सचिव श्री अनिल प्रकाश बंसल एवं श्री कौशल कृष्ण जी का विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल, उपाध्यक्ष श्री महेश चंद्र गर्ग, उपप्रबंधक डॉ अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार, डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी द्वारा स्वागत किया गया |

दीप प्रज्ज्वलित कर निशुल्क टीकाकरण कैंप का उद्घघाटन हुआ | भारत सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय में पढने वाले 15 वर्ष से ऊपर के सभी छात्र- छात्राओ का  कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए इस टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया | स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा टीकाकरण स्थल पर टीकाकरण व पंजीकरण जैसे समस्त कार्यों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया गया |

इस टीकाकरण शिविर में 15 वर्ष से 18 वर्ष के उम्र वाले बच्चो को  को-वैक्सीन की पहली डोज का टीका प्रातः 11:00 बजे से अपराहन 3 :00 बजे तक रजिस्ट्रेशन के उपरांत लगाया गया | टीकाकरण में शामिल होने के लिए आधार कार्ड को पहचान- पत्र के रूप में तथा मोबाइल फ़ोन को रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य किया गया  |

इस शिविर में सुरक्षा की दृष्टि से मास्क और सामाजिक दूरी जैसे कोविड नियमों का पालन किया गया |  मुख्य अतिथि माननीय श्री अंकुर दुआ जी ने शिविर में उपस्थित बच्चो एवं गणमान्य अभिभावकों से भारत सरकार के टीकाकरण अभियान के प्रचार- प्रसार करने और कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाने एवं बचाव करने की अपील की | प्रबन्धक श्री विनोद संगल ने वैक्सीन लगवाने हेतु बच्चो को जागरूक करने का आह्ववान किया |

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल जी ने माननीय मुख्य अतिथि श्री अंकुर दुआ जी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा प्रबन्ध समिति के सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों का हृदय से आभार व्यक्त किया |

प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने टीकाकरण में सहयोग करने के लिए सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती ऋतू जैन, हरदीप कौर एवं विकास कुमार का विशेष योगदान रहा | डायरेक्टर डॉ० एम० के गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया |

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 20 =