उत्तर प्रदेश

Etah News: जिसकी हुई थी मौत उसे भी लगा दिया कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान

Etah News: अनिल कुमार नामक एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु 3 नवंबर 2021 को हो चुकी है, लेकिन आज 10 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे उसके पास मैसेज आया कि उनकी मां को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है। मृतक महिला मालती देवी के बेटे अनिल कुमार उर्फ बबलू ने बताया कि उनकी मां को पिछले वर्ष मार्च में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। कुछ समय पश्चात उसकी मां किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हो गई। इसके बाद उनका दिल्ली के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में ईलाज चला और नवंबर 2021 को उनका देहांत हो गया।

फोन में आया कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट

अनिल के पास आज दोपहर करीब उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया कि उनकी मां मालती देवी को कोविड की सभी डोज सफलतापूर्वक लगा दी गई हैं। मैसेज देखकर अनिल कुमार चौंक गया, उसका कहना है कि जब उसकी मां की मृत्यु ढाई माह महीने पहले हो चुकी है, तो आज उनको वैक्सीन कैसे लग गई।

अब बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही आखिरकार किस ओर इशारा करती है? कहीं ऐसा तो नहीं कि चुनाव के चलते मतदान बढ़ाने के लिए लोगों का फर्जी वैक्सीनेशन किया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार कुछ लोग यह कहते भी मिल रहे हैं कि उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई, सिर्फ पैसे खर्च किये तो उनको सभी डोज कंप्लीट होने का प्रमाण पत्र मिल चुका है।

मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश त्रिपाठी ने बताया कि आज एक महिला के वैक्सीन लगने की जानकारी मिली है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी । मृतक महिला के वैक्सीनेशन होना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान तो लगता ही है साथ ही अधिकारियों की कार्यप्रणाली की भी पोल खोलता है।

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 115 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 3 =