उत्तर प्रदेश

Azamgarh News: Bangladesh सीमा पर शहीद जवान विवेक तिवारी का शव पहुंचा पैतृक गांव

Azamgarh News: Bangladesh से अपने देश के सीमा क्षेत्र में घुसपैठियों से लोहा लेते समय देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान करने वाले शहीद विवेक तिवारी का शव मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव से लिपट कर विलाप कर रहे परिवार की मनोदशा देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने शहीद जवान विवेक तिवारी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के महुवी शेरपुर गांव में बलिदानी सैनिक के अंतिम दर्शन के लिए जुटी हजारों की भीड़ में अंतिम झलक पाने को होड़ लग गई। तिरंगे में लिपटे बेटे का शव देख सुधबुध खो चुके पिता हरिनारायण तिवारी को लोग संभाले हुए थे तो आंखों में आंसू लिए वहां जुटी महिलाएं शहीद की पत्नी समेत घर की महिलाओं को संभालने का प्रयास कर रही थीं।

युवाओं की भीड़ श्भारत माता की जयश् व श्जब तक सूरज-चांद रहेगा, विवेक तुम्हारा नाम रहेगाश् जैसे नारे लगा रही थी। हजारों की भीड़ के बीच बीएसएफ के वाहन से पार्थिव शरीर के ताबूत को मशक्कत के साथ जब जवानों ने जैसे भूमि पर रखा तो छोटा भाई अपने को नहीं रोक सका और ताबूत पर ही सिर रख रोने लगा।

सैनिकों ने जैसे ही अंतिम सलामी दी सभी आखें मानों गर्व से नम हो गईं। मकानों की छतों से लेकर आसपास के सभी स्थानों पर तिल रखने की जगह नहीं थी। यह नजारा था मंगलवार को दिन में जनपद के महराजगंज विकासखंड क्षेत्र व बिलरियागंज थाना अंतर्गत महुवी शेरपुर गांव का।

 Bangladesh की सीमा पर यहां के निवासी बीएसएफ जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरा इलाका शोक में डूब गया था। दो वर्ष पूर्व सीमा सुरक्षा बल में नियुक्त हुए 24 वर्षीय विवेक तिवारी पश्चिम बंगाल प्रांत से लगे बांग्लादेश बार्डर पर तैनात थे।

रविवार की आधी रात वह घुसपैठियों से हुई मुठभेड़ में बलिदान हुए थे। शहीद जवान की लगभग तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उनके पास एक डेढ़ वर्ष की बेटी है। शहीद जवान के पिता घर पर ही रहकर कृषि कार्य करते हैं। छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। दिवंगत जवान के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + fourteen =