Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:  स्वामी विवेकानंद जयंती पर किया माल्यार्पण

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर।  स्वामी विवेकानंद की जयंति पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने स्वामी विवेकानन्द जी की मुर्ति पर मार्ल्यापण किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं भाजपा के दर्जनो युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वामी विवेकानंद की जयंति पर विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा युवा संगठन से जुडे कार्यकर्ताओ तथा पदाधिकारियो ने टाउनहाल के समीप स्थित स्वामी विवेकानंद की मुर्ति पर माल्यार्पण किया।

कई स्कूलो के छात्रो ने भी स्वामी विवेकानंद की मुर्ति पर मार्ल्यापण कर उन्हे अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान व्यक्ति थे। उन्होने विश्व मे भारतीय संस्कृति को स्थापित किया। तथा हमेशा ही युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे।

स्वामी विवेकानंद जयन्ती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी के श्रीकृष्ण जानकी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आज स्वामी विवेकानंद जयंती पर पूर्व छात्रों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ८ पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

बैठक में पुरातन छात्र परिषद का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष कुशाग्र अरोड़ा, उपाध्यक्ष स्तुति शर्मा, मंत्री रितिक वर्मा, उपमंत्री निखिल धीमान, कोषाध्यक्ष राघव रहेजा, प्रचार प्रमुख उज्ज्वल त्यागी नामित किये गए।

साथ ही २६ जनवरी में रेलवे स्टेशन पर मास्क व सेनेटाइजर वितरण का कार्यक्रम भी तय किया गया, जिसमे पूर्व छात्र प्रमुख नीलम अनेजा, वरिष्ठ आचार्य अशोक कुमार शर्मा व सुनील कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

भाजपा में हुए शामिल
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की उपस्थिति में कांग्रेस जिला महासचिव संजीव शर्मा और श्रीमती छाया पाल ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जिसमें मुख्य रुप से भूपेंद्र सिंह चौहान (रिटायर्ड बैंक अधिकारी), अजय कंसल (रिटायर्ड कॉपरेटिव सोसाइटी अधिकारी), नमन शास्त्री, विनोद कुमार पाल जयपाल शर्मा आदि सैकड़ों लोगों ने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 14 =