Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर: corona के बढ़ते केस- लापरवाही फिर भी जारी

मुजफ्फरनगर। वैसे तो कोरोना महामारी पूरे इस समय चारों ओर बढ रही है इसी के साथ नगर में भी रोजाना काफी संख्या में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ रही है वहीं लोगों की लापरवाही जरा भी कम होती नहीं दिखाई दे रही है। लगता है कि लोग कोरोना महामारी को हल्के में ले रहे है

जबकि ऐसा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि दूसरी महामारी में कोरोना ने विकराल रूप धारण कर लिया था इसी के साथ भले ही लोगों ने कोविड की वैक्सीन भी लगवा ली हो लेकिन मास्क व सोशल डिस्टेन्स का पालन नहीं छोडना चाहिए लेकिन ऐसा हनीं हो रहा है लोग ऐसा करने से परहेज करते साफ दिखाई दे रहे है।

शारीरिक दूरी के पालन को भी कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर पेस्टर भी लगा रखे है मास्क नहीं तो सामान नहीं। यदि हम सभी मास्क लगाएं तो खुद भी संक्रमण से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने का खतरा कम रहेगा। क्योंकि बिना जांच के पता नहीं चलता है कि हम संक्रमित हैं या नहीं।

काफी मामलों में संक्रमित में कोई लक्षण भी नहीं दिखते हैं। मास्क, अन्य सावधानी और टीकाकरण बेहद जरूरी है।ऐसे करें बचाव-बिना वजह घर से निकलना बंद कर दें। घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाएं।

शारीरिक दूरी बनाने के लिए खुद पूरा प्रयास करें। स्वास्थ्य संबंधित सामान्य दिक्कत है तो चिकित्सकों से फोन पर परामर्श लें। कोरोनारोधी टीका जरूर लगवाएं।

ऐसे मजबूत रखें रोग प्रतिरोधक क्षमता

  • नियमित रूप से योग-व्यायाम करें।
  • मौसमी फल-सब्जियों का सेवन करें।
  • तले-भुने भोजन से परहेज करें।
  • गुनगुना पानी खूब पिएं।
  • समय से भोजन करें और पर्याप्त नींद लें।
  • अतः कोरोना को लेकर सभी को सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि कोरोना से बचाव का साधन मास्क व सोशल डिस्टेन्स ही है

यदि हम सभी इन बातों का ध्यान रखेंगे तो कोरोना को हरा दिया जायेगा साथ ही पाबंदी भी बढेगी लेकिन यदि ऐसा नहीं होगा तो पाबंदी भी बढेगी और कोरोना भी हावी होगा। इसलिए समय रहते सभी को कोरोना को हराने के लिए एकजुट होकर मास्क व सोशल डिस्टैन्स के पालन करने के लिए जागरूक होना चाहिए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − seventeen =