उत्तर प्रदेश

Shamli News: प्रसन्न चौधरी RLD प्रत्याशी घोषित

Shamli News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति प्रसन्न चौधरी को शामली विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक दल  ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। शामली से नाम फाइनल होने के बाद जब वह अपने ऑफिस पहुंचे तो पैर छूकर बड़ों का आशीर्वाद लिया और बीजेपी (BJP) के तमाम जो मुद्दे थे उनसे शामली वंचित रहा है उनको आरएलडी पूरा करेगी।

 किन मुद्दों पर आगामी विधानसभा चुनाव  लड़ेंगे

राष्ट्रीय लोकदल के पास सरकार की नाकामी के बहुत सारे मुद्दे हैं, क्योंकि क्षेत्र किसान कृषि पर आधारित है, सभी व्यापार इसी से जुड़े हैं सरकार ने आय दुगनी की जो बात कही थी आज घटकर एक चौथाई भी नहीं रही है। इसका दुष्प्रभाव शामली क्षेत्र की प्रत्येक व्यक्ति पर पड़ा है। हमारे जिले की तीन गन्ना मिलों पर ढाई सौ करोड़ रुपये का किसानों का पिछले साल का बकाया है और चालू सत्र का भी ढाई सौ करोड़ बकाया है।

फीस देने के लिए भी मोहताज

उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री और क्षेत्र के गन्ना मंत्री से अपील की है कि आज किसान अपने बच्चों की फीस देने के लिए भी मोहताज है। किसान अपनी लड़कियों की शादी नहीं कर पा रहा उन्हें उनके लिए सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) के संकल्प पत्र में 22 बिंदु को शामिल किया है।

निश्चित रूप से चौधरी जयंत ने इन संकल्प बिंदुओं के रूप में जनता से जो वादा किया है उसे जनता के बीच ले जाकर समझाएंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रदेश की भलाई के लिए की जगह है एक यज्ञ है, धर्म युद्ध है।

उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा की नीतियों को लेकर जो गुस्सा है, उसे हथियार बनाकर हम मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मैं 5 साल पहले राजनीति में आया था लेकिन मेरी भूमिका सक्रिय रूप से अब शुरू हुई है, ईमानदारी से जनता की लड़ाई लडूंगा। युवाओं को उसका हक दिलाया जाएगा। भाजपा सरकार  ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन उसके बदले इन युवाओं को लाठियां मिली है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 10 =