News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

विभिन्न प्रत्याशियों ने किया नामांकन

NewsMuzaffarnagar News: विधानसभा चुनाव के मददेनजर कचहरी परिसर मे जिला-पुलिस प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच पिछले कई दिनो से कचहरी स्थित विभिन्न न्यायालयो मे जनपद की सभी 6 विधानसभा सीटो के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने एवं विभिन्न सम्भावित प्रत्याशियो द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। आज सदर सीट से कपिलदेव अग्रवाल, बुढाना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक,पुरकाजी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद उटवाल,मीरापुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान,बुढाना सीट से आप प्रत्याशी डॉक्टर देवेन्द्र मलिक ने अपने प्रस्तावकों एवं पार्टी नेताओ के साथ कचहरी पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया।
सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया व अन्य नेता उपस्थित रहे। बुढ़ाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ चेयरमैन शाहपुर प्रमेश सैनी, राजपाल सिंह राणा एवं प्रस्तावक मौजूद रहे। चरथावल सीट से भाजपा प्रत्याशी सपना कश्यप ने भी प्रस्तावकों के साथ नामांकन किया।
मीरापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान ने कचहरी पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर व प्रस्तावक मौजूद रहे।
पुरकाजी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल व अन्य नेता मौजूद रहे।
आज विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए जाने से कचहरी परिसर मे अच्छी-खासी गहमा-गहमी रही। सभी प्रत्याशी पार्टी नेताओं एवं प्रस्तावको के साथ कचहरी पहुंचे तथा रिटर्निग आफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कचहरी मे चल रही नामांकन प्रक्रिया के दृष्टिगत कचहरी परिसर एवं उसके आसपास सुरक्षा के मददेनजर व्यवस्थाओ के चलते पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल तैनात रहा। एसएसपी अभिषेक यादव एवं एसपी सिटी अर्पित विजयवगीय तथा सीओ सिटी कुलदीप कुमार आदि ने कचहरी परिसर का भ्रमण कर अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

तीन शातिर नकदी व शस्त्र सहित मुठभेड में दबोचेNews
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। शहर कोतवाली पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के घर से लाखों की नकदी चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को साठ हजार की नकदी व शस्त्रों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कश्मीर आनंतनाग निवासी मुश्ताक अहम भट्ट पुत्र गुलाम नबी भट्ट जनपद मुजफ्फरनगर में कपड़ों का व्यापार करता है वह यहां मौहल्ला लद्दावाला में किराये का मकान लेकर रह रहा है। विगत छह जनवरी वह अपने कारोबार के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसके मकान के ताले तोडकर ढाई लाख रूपये की नकदी चोरी कर ली थी। पीडित ने इस संबंध में शहर कोतवाली पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस घटना के खुलासे के लिए प्रयासरत थी। शहर कोतवाल आनंददेव मिश्रा ने बताया कि आज पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मिमलाना के जंगल में यादराम के खेत में बने खंडहर से मुठभेड के बाद तीन बदमाशों को शस्त्रों के साथ गिरफ्तार कियातीन बदमाशों को शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया। पकडे गये बदमाश शाहिद पुत्र सद्दीक निवासी बुडीनाखुर्द थाना तितावी, जुल्फकार उर्फ पप्पन पुत्र अहमद निवासी चंदनेहडी, थाना चपरौली जनपद बागपत, नौशाद पुत्र शकील निवासी फतेहपुर खेडी थाना फुगाना है। पुलिस ने पकडे गये बदमाशों के कब्जे से कपडा व्यापारी के घर से हुई चोरी में से साठ हजार रूपये नगद व शस्त्र बरामद किये है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये बदमाशों को जेल भेज दिया है।

 

जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनकर किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी

 

Muzaffarnagar News- Latest from सिटी

संचार रोग की रोकथाम को फागिंग एवं अलाव व्यवस्था कार्यNews
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था संबंधित क्षेत्रों में कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकाय/नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य,शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है। नगर पंचायत पुरकाजी में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गयी।
नगर पंचायत बुढाना में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गयी एवं चौधरी चरण सिंह तिराहे से दयानन्द चौक,डी०ए०वी० रोड पर,बड़ौत रोड नगर पंचायत सीमा तक साफकृसफाई का कार्य कराया गया। नगर पालिका खतौली में विभिन्न वार्डो में साफ-सफाई का कार्य कराया गया । ग्राम पंचायत कुतुबपुर मे ग्राम प्रधान हज्जन सलमा द्वारा गांव में विभिन्न स्थानों एवं चौराहों पर अलाव जलाए गए। नगर पंचायत मीरापुर में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गयी एवं वार्ड संख्या ७ और १६ में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया । विकास खंड जानसठ के ग्राम कुतुबपुर में सचिव श्री शमीम अहमद द्वारा अलाव की व्यवस्था करवाई गयी।

 

गौशाला का निरीक्षण किया
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सक द्वारा कान्हा गौशाला शाहपुर का निरीक्षण किया गया एवं बीमार पशुओं का उपचार किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा अधिकारी शाहपुर डॉ० के के त्यागी के द्वारा कान्हा गौशाला शाहपुर का निरीक्षण किया गया, इसमें सभी गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल पर पेयजल, हरा चारा, भूसा, दाना एवं गोवंश को ठंड से बचाव हेतु त्रिपाल की व्यवस्था उपलब्ध मिली, तथा बीमार एवं घायल गोवंश की चिकित्सा की गई, गोवंश के स्वच्छ पीने के पानी तथा नियमित रूप से साफ सफाई के लिए केयरटेकर को निर्देशित किया गया।

 

चुनाव के मद्देनजर किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज सीओ सदर हेमन्त कुमार ने केंद्रीय पुलिस बल व बीएसएफ के साथ चरथावल क्षेत्र में फ्लैगमार्च किया। भीडभाड व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैगमार्च करते हुए सीओ ने लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया और सभी से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, कोविड गाइडलाइन व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की। सीओ ने चेतावनी दी कि अराजकता फैलाने व माहौल खराब करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

शातिर शराब भट्टी चलाते दबोचा
उपकरण, कच्चा माल तथा शराब बरामद
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। मंसूरपुर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बना रहे एक व्यक्ति को भारी मात्रा में बनी शराब व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंसूरपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर क्षेत्र की कालीनदी के पास से अवैध रूप से चल रही शराब फैक्ट्री को पकड़कर वहां अवैध रूप से शराब बना रहे भूपेंद्र उर्फ भूरी पुत्र विनोद निवासी हुसैनपुर बोपाडा को भारी मात्रा में बनी कच्ची शराब, उपकरणों व कच्चे माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपी के जेल भेज दिया है।

 

नोडल अधिकारी ने समस्याओं को सुनाNews
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त हुई शिकायतों का नोडल अधिकारी द्वारा मौके पर ही किया गया निस्तारण। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई रोजाना हो रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी मोनिका यादव की अध्यक्षता में डब्ल्यूपीसी सदस्य द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों के निस्तारण में त्वरित कार्यवाही की जा रही है। शिकायत चाहे जैसी भी हो, डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में ०४ शिकायत प्राप्त हुई। मौके पर ही ०२ शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, जिनमे से ०१ शिकायत मे अरोपी के द्वारा अपना गुनाह कबूल कर समझोता कर लिया गया तथा दूसरी मे दोनो पक्ष द्वारा आपसी समझौता कर लिया गया है। शेष ०२ शिकायतों मे सम्बन्धित पक्षकारो से काफी देर काउंसलिंग करने के बाद दोनो पक्षों में समझौता कराने हेतु अग्रिम तारीख दे दी गयी, इस मौके पर डब्ल्यूपीसी की नोडल अधिकारी एवं डब्ल्यूपीसी सदस्य सहित डब्लूपीसी टीम मौजूद रहीं।

 

तालाब में डूबने से एक बालक की मौत, दूसरा लापताNews
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। नई मन्डी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बझेडी मे आज दोपहर के वक्त हुए दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव बझेडी मे तालाब के समीप खेल रहे दो बच्चे तालाब मे डूब गए। इस हादसे मे तालाब मे डूबने से एक बच्चें मौत हो गई तथा समाचार लिखे जाने तक तालाब मे डूबे दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। बताया जाता है कि बसीकला निवासी करीब 7 वर्षीय समीयान पुत्र नदीम गांव बझेडी मे अपनी रिश्तेदारी मे आया हुआ था। जो कि अपने छोटे भाई करीब 6 वर्षीय नईम के साथ गांव बझेडी मे तालाब के समीप खेल रहा था कि खेलते वक्त अचानक तालाब मे गिर डूब जाने से समीयान की मौत हो गई जबकि उसके छोटे भाई नईम को पुलिस द्वारा गोताखोरो की मदद से तलाशा जा रहा है। इस हादसे पर बालक के परिजनो सहित अनेक दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

चोरी करने वाला शातिर पकडा
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रेड पर स्थित कबाडी की दुकान से बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने स्क्रेप चोरी कर लिया। दुकान मालिक ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक बदमाश को चोरी किये गये स्क्रेप के साथ दबोच लिया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला सरवट गेट मौहल्ला घासमंडी निवासी अब्दुल अधनान सैफी पुत्र कादिर सैफी की भोपा रोड पर शांतिनगर में कबाडी की दुकान है। बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़कर स्क्रेप चोरी कर लिया। दुकान मालिक ने इस संबंध में नई मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भागदौड करते हुए चोरी किये गये पैतीस किलो स्क्रेप व चोरी के उपकरणों सहित एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडा गया बदमाश मेरठ जनपद के बहसूमा निवासी सोनू पुत्र राजू है। पुलिस ने लिखापढी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

 

व्यापारी नेता की मा का निधन
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। नगर की दर्जनों व्यापारिक संस्थाओं से संबंद्ध एवं समाजसेवी अश्वनी रहेजा, राजकुमार रहेजा की माताजी श्रीमती शशि रानी का आज सवेरे दुखद निधन हो गयां वे 67 वर्ष की थी। वे अपने पीछे दो पुत्र व तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड गयी है। नई मंडी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। नगर के प्रंबुद्ध व्यापारीगण, उद्योगपति, समाजसेवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर उन्हे अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

 

अलग अलग मामलों में कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त मोहरसिंह पुत्र मामचन्द निवासी मूलचन्द विहार कस्वा व थाना खतौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा आबकारी अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र खिलाडी हरिजन निवासी ग्राम नगवा थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।

 

तमंचा, कारतूस सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। अवैध शस्त्र सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 राकेष कुमार गौतम द्वारा वांछित अभियुक्तगण अनिल,सोनू पुत्रगण धर्मवीर निवासी ग्राम जीवना थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम जीवना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया।

 

चुनावी सरगर्मी बढी
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। उत्तर भारत मे चल रही शीतलहर से और जहां सर्दी का सितम जारी है। वहीं दूसरी और चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण मे होने वाले मतदान को लेकर एक और जहां विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रत्याशी चुनाव को लेकर सक्रिय हो चले है। जिसके चलते बढती ठण्ड के बावजूद सियासी पारा चरम पर है। टिकट की घोषणा के बाद प्रत्याशी समर्थक एवं कार्यकर्ता चुनाव में लग गए है। वहीं दूसरी और टिकटों की घोषणा के बाद पल पल राजनैतिक घटनाक्रम बदलता नजर आ रहा है। राजनीतिक समीकरण बनते बिगडते नजर आ रहे हैं। प्रदेश का सियासी पारा चढने के साथ राजनीतिक माहौल तैयार होता नजर आ रहा है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यूपी मे पिछले विधानसभा चुनाव मे 44 वीटें ऐसी थी,जहां जीत-हार का अंतर पांच हजार मतां से कम का रहा था। कहीं एक जाति या मजहब के दो दिग्गज मजबूती से लडे और तीसररे को फायदा मिला, तो कहीं वोट काटने वाले प्रत्याशियो ने चुनौती खडी कर दी। नोटा उस दौरान नोटा के सोटा ने भी खूब रंग दिखाया। विदित हो कि विगत चुनाव मे 11 सीटें ऐसी थी जिन पर नोटा को मिला वोट,हार-जीत के अंतर से अधिक था। इस गुणाभाग में सबसे ज्यादा 16 सीटों पर नुकसान सपा को उठाना पडा था। इस गुणाभाग मे सबसे ज्यादा 16 सीटों पर नुकसान समाजवादी पार्टी को उठाना पडा था। वहीं, बहुजन समाज पार्टी भी मामूली अंतर से 10 सीटें जीतने से चूक गई थी। राजनीति के जानकारों का मानना है कि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव मे कई बदलाव हैं। पल पल बदलते राजनीतिक परिवेश के बीच प्रत्याशी मतदाताओं की नब्ज टटोलने का प्रयास कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे कौनसा दल सत्तासीन होगा यह तो भविष्य के गर्भ मे है। परन्तु खास बात यह प्रतीत हो रही है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे प्रथम चरण के चुनाव के बाद सम्भवतः प्रदेश की राजनैतिक तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी। राजनैतिक उतार चढाव के बीच विभिन्न दलो के प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fifteen =