समाचार (Muzaffarnagar News)
आखिरी दिन भी कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के तहत आज नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सपा,कांग्रेस तथा आजाद समाजपार्टी कांशीराम सहित कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने कचहरी स्थित न्यायालय मे रिटर्निंग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत हो अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के तहत आज नामांकन के अन्तिम दिन सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर तथा प्रस्तावकों के साथ कचहरी पहुंच कर शहर विधानसभा सीट प्रत्याशी के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सपा प्रत्याशी सौरभ स्वरूप के साथ सपा नेता शलभ गुप्ता, वसी अंसारी एड. आदि मौजूद रहे। पुरकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने अपने प्रस्तावकांं के साथ पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी क्रम मे बुढाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र कश्यप ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। पुरकाजी विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी कांशीराम की प्रत्याशी पूर्व मंत्री श्रीमति उमा किरण ने अपने प्रस्तावक तथा पार्टी नेताओ के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। आजाद समाज पार्टी के लिए सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रवेज आलम ने कचहरी पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस पार्टी की और से शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.सुबोध शर्मा अपने प्रस्तावको के साथ कचहरी पहुंचे तथा नामांकन पत्र दाखिल किया। बुढाना विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी अनीस ने नामांकन पत्र जमा किया। बुढाना विधानसभा सीट से अरविन्द कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। खतौली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गौरव कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
शातिरों को अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड व पंजाब आदि प्रदेशों में हथियार सप्लाई करने वाले अवैध हथियार निर्माताओं को सैकडों की तादाद में बने असलहों, उपकरणों व कच्चे माल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो लोग मौके से फरार होने में सफल हो गये जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा ने एक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार शर्मा, अखिल चौधरी, हैड कांस्टेबल अशोक खारी,जितेंद्र त्यागी, जयप्रकाश सिंह, कां. प्रशांत चौधरी, कपिल कुमार, मौ. अलीम, तरूण पाल, संदीप चौधरी व सत्येंद्र तेवतिया के साथ बडकली कट के पास जंगल में स्थित एक बाग में छापा मारकर वहां अवैध रूप से शस्त्र बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग मौके से भागने में सफल हो गये। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये अवैध हथियार निर्माताओं में राजेश उर्फ रजनीश पुत्र चरण सिंह निवासी होशियारपुरी बुढ़ाना मोड, सरफराज पुत्र असलम निवासी किदवईनगर व शाहिद उर्फ ढोला पुत्र नसीम निवासी दरोगा की कोठी खालापार शामिल है जबकि आदिल पुत्र जाहिद उर्फ जिद्दू निवासी शहीद चौक खालापार व अफसार पुत्र जुल्फकार निवासी फिरदोसनगर खालापार मौके से फरार हो गये है। एसएसपी ने बताया कि मौके से दो बंदूक 315 बोर, तीन बंदूक 12 बोर, 3 पोनिया 12 बोर, 4 तमंचे अधबने भारी मात्रा में कारतूस, 51 तमंचे अधबने 315 बोर, 48 तमंचे अधबने 12 बोर के अलावा अधबनी बंदूके व सैकडां की तादाद में अन्य शस्त्र, कारतूस उपकरण व कच्चा माल बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये बदमाश उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व पंजाब में अवैध शस्त्र सप्लाई करते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में डिमांड को लेकर अवैध असलाह तैयार किया जा रहा था। पकडे गये बदमाश उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में अवैध शस्त्रों की सप्लाई कर चुके है।एसएसपी अभिषेक यादव ने पूरी टीम को २५००० और एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने ५०००० के पुरस्कार से किया पुरस्कृत। पुलिस ने पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
समाचार (Muzaffarnagar News)
संचारी रोग की रोकथाम को चला अभियान, अलाव व्यवस्था भी करायी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समस्त विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई, एंटी लारवा, फागिंग एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था संबंधित क्षेत्रों में कराया गया। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड, नगर पालिका, नगर निकाय/नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य,शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है। नगर पंचायत मीरापुर में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गयी एवं वार्ड संख्या ३ में एंटी लारवा का छिड़काव किया गया । नगर पंचायत पुरकाजी में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गयी। नगर पालिका खतौली में विभिन्न स्थानों पर साफकृसफाई एवं अलाव की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गयी। नगर पंचायत मीरापुर में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की गयी एवं वार्ड संख्या ०३ और ०६ में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया । नगर पालिका भोकरहेडी में शीतलहर व ठंड से बचाव हेतु विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाए गए। नगर पंचायत सिसोली में शीतलहर व ठंड से बचाव हेतु विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाए गए।
समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Regional News) कलैक्टै्रट स्थित कार्यालय पर जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह ने फरियादियों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात कई समस्याओ का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण कराया।
जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह ने कचहरी स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,जलभराव आदि से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने उक्त सभी समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनमे से अधिकतर समस्याओ का निस्तारण कराया तथा शेष रही समस्याओ के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार कीक शिथिलता ना बरती जाए।
व्यापारी नेता को श्रद्धाजंलि दी
मुजफ्फरनगर। (Regional News) वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं समाजसेवी रेवती नन्दन सिंघल की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ, व्यापार मण्डल तथा धार्मिक संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियो ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है नगर के आर्य समाज रोड निवासी व्यापारी नेता रेवती नन्दन सिंघल का बीमारी के चलते विगत 11 जनवरी 2022 दिन मंगलवार को निधन हो गया था। आज जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकट हॉल मे आयोजित रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगो ने स्व.रेवती नन्दन सिंघल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान,भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्र्रवाल, सपा नेता गौरव स्वरूप, गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप, भाजपा नेता राहुल गोयल,व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,सभासद नवनीत कुच्छल,कांग्रेस नेता सतीश गर्ग,सपा नेता पं.उमादत्त शर्मा, सपा नेता महेश बंसल, भाजपा नेता राजीव गर्ग,भाजपा नेता रामकुमार सहरावत,सपा नेता राकेश शर्मा, समाजसेवी गौहर सिददकी, सपा नेता सचिन अग्रवाल,युवा व्यापारी नेता तरूण गोयल,सपा नेता शलभ गुप्ता,भाजपा नेता अचिन्त मित्तल व मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे।
साठ हजार रूपये वापस कराये
मुजफ्फरनगर। (Regional News) साइबर हैल्प सैन्टर द्वारा लगातार साइबर ठगी करने वालो से रूपये वापस कराने का काम किया जा रहा है। आवेदक संजय तिवारी पुत्र केशरी प्रसाद तिवारी निवासी खानुपुर थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर आवेदक से ६०,०००- रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि ६०,०००-रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।
तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड, शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पर तैनात उप निरीक्षक संदीप कुमार, कां. श्यामू यादव, शैलेन्द्र भाटी, कां. ललित मोरल, कां. अंकित मावी द्वारा चैकिंग/गस्त/वैश्विक महामारी कोविड 19 एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में मुखबिर की सूचना पर कि जंगल ग्राम नंगला बुजुर्ग मोड के पास बने खंडहर में एक व्यक्ति अवैध तमंचो बनाने का कार्य करा रहा है जल्दी की जाये तो पकडा जा सकते है मुखविर की सूचना पर विश्वास करते हुए मौके पर जाकर अभियुक्त दिलशाद उर्फ डब्बू पुत्र कमरुद्दीन उर्फ कमरुजमा निवासी मक्खीनगर खालापार थाना कोतवाली नगर मु०नगर को मय एक सीएमपी ३१५ बोर मय ०२ जिन्दा कारतूस मय शस्त्र बनाने के उपकरण (शस्त्र भट्टी) के गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया । अभियुक्त उपरोक्त अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टी का कार्य करता है । अभियुक्त दिलशाद उर्फ डब्बू उपरोक्त से बरामद अवैध तमंचा व अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण मय (शस्त्र फैक्ट्री) को थाना लाकर अभियुक्त दिलशाद उर्फ डब्बू पुत्र कमरूद्दीन उर्फ कमरूजमा निवासी मक्खीनगर खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मु०नगर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
जिनके कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०७ तमंचा ३१५ बोर चालू हालत मे, ०१ तमंचा १२ बोर चालू हालत मे, ११ तमंचा १२ बोर अध बने, एक तमंचा ३१५ बोर अध बना, एक तमंचा बाडी, ०८ नाल छोटी बडी-१२ बोर, ०४ नाल छोटी बडी ३१५ बोर, दो हथोडी छोटी-बडी जिनमे लकडी का बेटा लगा, दो छेनी लोहा छोटी बडी, दो रेती लोहा चपटी, एक रेती गोल, एक सिन्डासी लोहा, दो सुम्बी लोहा छेद करने की, ०२ पेचकस, एक लकडी काटने की आरी, एक लोहा काटने की आरी मय चार आरी के ब्लेड, सात चाप लकडी की, एक लकडी का गुटका, एक लकडी की बट, चार लोहे की पत्ती, एक लोहे का सिनकजा, एक छोटा सिनकजा जो लकडी के गुटके पर जुडा है, एक लोहे का पंखा, एक प्लास्टिक का डब्बा, १२ चपटी गरारी, १२ टिकली गरारी, चार स्प्रिग छोटे-बडे, नौ हैमर व ट्रैगर की लोहे की पत्ती, चार कमानी की लोहे की पत्ती, तीन लोहे की फायरिंग पिन बनाने वाली रोड बरामद किया।
विवाद में मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बर्गर चाउमीन का ठेला लगाने वाले दुकानदार तथा ग्राहक के बीच किसी बात को लेकर हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पीडित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।
जानकारी के अनुसार मेरठ रोड स्थित थाना सिविल क्षेत्र की मेरठ रोड स्थित नुमाईश कैम्प कालोनी मे बीती रात बर्गर चाउमीन लेने गए ग्राहक व दुकानदार के बीच किसी बात को लेकर हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। आरोप है कि इस दौरान दुकानदार ने ग्राहक के साथ मारपीट कर डाली। शोर-शराबे की आवाज सुनकर बीच बचाव मे आये समाजसेवी प्रहलाद पाहुजा भी घायल हो गए। पीडित ने इस पूरे मामले मे अपने परिजनो संग थाना सिविल लाइन पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने घायल को मैडिकल के लिए भेजने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
अलग-अलग स्थानों से कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग-अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 सरिता त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त मौ0 सलमान पुत्र मौ0 उमर निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को फक्करशाह चौक से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 अजीत शर्मा द्वारा ववांरन्टी अभियुक्त प्रमोद पुत्र चरणसिह निवासी सुभाषनगर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 योगेश तेवतिया द्वारा वांरन्टी अभियुक्त हेमन्त उर्फ हनी पुत्र संजीव निवासी सोहजनी तगान को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना भोपा पर उ0नि0 गणेश शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त अभिनव उर्फ जोन्टी पुत्र योगेन्द्र निवासी नागोरी थाना फलावदा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त व0उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त पंकज पुत्र राजेश निवासी जौला थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।
चुनावी सरगर्मियां पकडने लगी जोर
मुजफ्फरनगर। (Regional News) विधानसभा चुनाव 2022 के मददेनजर एक और जहां जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव सम्बन्धी विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं,वहीं दूसरी और मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है। एक और जहां विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियो द्वारा कचहरी स्थित विभिन्न न्यायालयो मे अपनी-अपनी विधानसभा के अनुसार रिटर्निग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत हो नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी और अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे प्रत्याशी कहीं जनसेवा तो कहीं स्थानीय निवासी होने का दावा कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। चुनावी समर मे अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी पुराने ताल्लुकात तो कहीं भाई भतीजा बन मतदाताओं के बीच पहुंच कर मतदाताओ को रिझाने एवं मतदाताओं की नब्ज टटोलने का प्रयास किया जा रहा है। मतदाताओ की खामोशी से प्रत्याशियो मे बैचेनी है। पार्टी प्रत्याशी अपने दल की उपलब्धियां गिनाते हुए जनता के बीच जाने का प्रयास कर रहे हैं। धीरे-धीरे चुनाव अब रफ्तार पकडने लगा है। नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हो गए है। पदाधिकारियो के निर्दशन मे बैठकों का दौर जारी है। चुनावी बैठक मे जीत के रणनीति तैयार करने के साथ मतदाताओं की चुनाव/प्रत्याशी को लेकर क्या राय है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है। राजनीति के जानकारो का कहना है कि नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने तथा नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद स्थिती स्पष्ट हो जाएगी। क्यांकि नाम वापसी के पश्चात सिर्फ वो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान मे रह जाएंगे। जिनको चुनाव लडना है। राजनैतिक सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं। चाय,पान की दुकान हो या गांव देहात की चौपाल/बाजार सब जगह चुनावो की चर्चा है। चुनाव को लेकर युवा वर्ग उत्साहित नजर आ रहा है।
धूप से मिली राहत, सुबह शाम जारी
मुजफ्फरनगर। (Regional News) मौसम में ठंडक कम होने का नाम नहीं ले रही है पिछले लगभग एक सप्ताह से लगातार सर्दी का सितम जारी है। सर्दी के कारण लोग घरों में सुबह व शाम को दुबके रहते है साथ ही जरूरी कामकाज के लिए भी केवल दोपहरी में ही निकल रहे है। शीत लहर से सर्दी का प्रकोप बना रहा। ठंड के प्रकोप के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की और धूप सेककर सर्दी से राहत पाने का प्रयास किया इसी के साथ शाम होते होते फिर एक बार ठंडी हवा चली और शाम के फिर सर्दी पूरे चरम पर पहुंच गयी। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों की कतार लगी रही। बुखार, नजला और खांसी-जुकाम के मरीज सबसे ज्यादा पहुंचे। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि मौसमी बीमारियों के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है, इस वजह से सर्दी, खांसी के मरीज अधिक है। बाजारों में भी सर्दी के कारण आलम यह है कि काफी कम ग्राहक दिखाई दे रहा है और जो ग्राहक निकल भी रहे है वो केवल दोपहरी के समय ही निकल रहे है सुबह व शाम को घर से निकलना केई भी उचित नहीं समझ रहा है। क्योंकि सर्दी के कारण बुखार आदि बीमारियां भी पांव पसार रही है इसलिए लोग घरों में हीटर, रिजाई के सहारे ठंड को दूर करने का प्रयास कर रहे है। बाजार भी सुबह को ग्यारह बजे खुल रहे है और शाम को छह बजे से ही बंद होने शुरू हो जाते है।
बैठक लेकर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Regional News) विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जहां एक ओर केंद्रीय पुलिस बल व बीएसएफ के साथ फ्लैगमार्च निकाला जा रहा है वहीं दूसरी ओर मीटिंग का भी आयोजन किया जा रहा है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा भीडभाड व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैगमार्च करते हुए सीओ ने लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया और सभी से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, कोविड गाइडलाइन व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की। सीओ ने चेतावनी दी कि अराजकता फैलाने व माहौल खराब करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
अर्पित विजयवर्गीय व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थानाक्षेत्र पुरकाजी के ग्राम धमात एवं रण्डावली के ग्रामवासियों के साथ मीटिंग की गयी। मीटिंग के दौरान स्थानीय लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने, बिना दबाव व निडर होकर वोट डालने, माहौल बिगाडने वाले असामाजिक तत्वों, अवैध शराब की बिक्री करने वालों तथा अपने पक्ष में वोट देने के लिए डरानेध्धमकानेध्प्रलोभन देने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को देने की अपील की गयी तथा अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। साथ ही कोविड नियमों व कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की अपील भी स्थानीय लोगों से की गयी।



