Amroha News: बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल ने गांव सादात से दाखिल किया नामांकन, दे डाला विवादित बयान
Amroha News: कलेक्ट्रेट भवन पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के तीन बीजेपी प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल किया. हसनपुर से महेंद्र सिंह खड़क बंशी ने, धनोरा से राजीव तरारा ने, नौगांवा सादात विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने आज कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया.
जिसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने विवादित बयान दे डाला और अमरोहा के विधायक महबूब अली और पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की आतंकवादी से तुलना कर दी. बता दें कि चुनावी माहौल में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार चल रहा है. कोई नेता किसी के बारे में कुछ कह रहा है तो कोई नेता किसी के बारे में कुछ कह रहा है.
नामांकन दाखिल
अमरोहा के नौगांवा सादात विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल ने आज कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनका किसी से कोई मुकाबला नहीं है. वे भारी मतों से जीत रहे हैं.
उन्होंने समाजवादी पार्टी के द्वारा लगातार टिकट बदलने पर कहा कि उनके सामने चाहे तो आजम खान या उसके परिवार के किसी व्यक्ति को भेज दो वे डरने वाले नहीं हैं.
बात करते-करते उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर अमरोहा के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली की तुलना आतंकवादियों और गुंडे बदमाश से कर दी. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुंडे बदमाशों को टिकट नहीं देती है.
