Haridwar hate speech: दक्षिण पंथी संगठनों ने की मुस्लिम नेताओं की गिरफ्तारी की मांग
Haridwar hate speech: दो दक्षिणपंथी संगठनों में सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर कहा है कि मुस्लिम नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। दोनों ही संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में मामले में पार्टी बनाए जाने की मांग की है। हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने मांग की है कि भड़काऊ भाषणों के मामले में मुस्लिम नेताओं की भी गिरफ्तारी हो।
अपील में कहा गया है कि हरिद्वार की धर्म संसद में हिंदू सभ्यता पर गैर हिंदुओं के हमले की बात की गई थी और इसे हेट स्पीच नहीं कहा जा सकता है। पत्रकार कुर्बान अली ने इस धर्म संसद के खिलाफ याचिका फाइल की थी।
इस याचिका की बात करते हुए गुप्ता ने कहा, ‘हिंदू धर्म के अध्यात्मिक गुरुओं के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। याचिकाकर्ता मुस्लिम है और उसे हिंदू धर्म संसद पर आपत्ति जताने का अधिकार नहीं है।’

