वैश्विक

Omicron Variant के मामले बढ़ने के बाद New Zealand की प्रधानमंत्री ने कैंसल की अपनी शादी

New Zealand में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. इस बीच देश की प्रधानमंत्री Jacinda Ardern ने अपनी शादी को कैंसल कर दिया है. देश में Omicron Variant के मामले बढ़ने के बाद कोविड प्रतिबंधों के चलते प्रधानमंत्री जैसिंडा को अपनी शादी कैंसल करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

New Zealand की प्रधानमंत्री जैसिंडा ने नए कोविड प्रतिबंधों को लागू करते हुए ये घोषणा की है कि उनकी शादी फिलहाल नहीं होगी. शादी कैंसल करने के फैसले के बाद उन्होंने कहा कि मैं किसी से अलग नहीं हूं और महामारी की वजह से इस तरह की समस्या झेल रहे लोगों में वो भी शामिल हो गईं हैं.

शादी की तारीख की घोषणा नहीं

New Zealand की पीएम अर्डर्न और लंबे समय के साथी क्लार्क गेफोर्ड ने अभी अपनी शादी की तारीख की घोषणा नहीं की थी लेकिन माना जा रहा था कि अगले कुछ हफ्तों में उनकी शादी होने वाली थी. पीएम अर्डर्न ने कहा “मैं न्यूजीलैंड के हजारों लोगों से अलग नहीं हूं

जिन्होंने महामारी से बहुत अधिक विनाशकारी प्रभाव महसूस किए हैं, जिनमें से सबसे अधिक गंभीर रूप से बीमार होने पर कभी-कभी किसी प्रियजन के साथ रहने में असमर्थता होती है. मैं दुख अनुभव करता हूं.

कोविड-19 प्रतिबंध

New Zealand में शादी समारोह में शामिल होने ऑकलैंड गए एक ही परिवार के 9 लोगों के कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से संक्रमित पाए जाने के बाद नए कोविड-19 प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है. न्यूजीलैंड को रविवार मध्यरात्रि से अपनी ‘रेड सेटिंग’ प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा. न्यूजीलैंड में 15,104 कोविड -19 मामले सामने आए हैं और महामारी शुरू होने के बाद से 52 लोगों की मौत दर्ज की गई है.

New Zealand में अब किसी भी समारोह में महज 100 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है उसमें भी जिन्हें पूरी तरह से वैक्सीन लग चुकी है वही शामिल हो सकेंगे. वही भीड़ की संख्या को सीमित करने की बात कही गई है. साथ ही सार्वजनिक परिवहन और दुकानों में अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =