उत्तर प्रदेश

Mathura News: यूपी टीईटी परीक्षा पास कराने वाले गैंग के 10 सदस्यों को दबोचा -एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर

Mathura News:  पुलिस ने सॉल्वर गैंग के मुखिया सहित 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस गैंग के सदस्य यूपी टेट की परीक्षा पास कराने के नाम पर लाखों रुपये की रकम लेते थे. यह गैंग राजस्थान का रहने वाला है. सॉल्वर गैंग से जुड़े अन्य लोगों को भी .पुलिस की टीम तलाश रही है.

थाना हाईवे और शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की हैं. गैंग के सदस्य प्रति विद्यार्थी यूपी टेट एग्जाम पास कराने के नाम पर एक से दो लाख रुपये की रकम लेते थे. पकड़े गए आरोपियों के पास से एक लाख 53 हजार रुपये, 10 मोबाइल, एक बैग, तीन एडमिट कार्ड सहित दो डुप्लीकेट आंसर शीट भी बरामद हुई है.

पकड़े गए मुख्य आरोपी विजय, हनुमान राम, लक्ष्मीनारायण, रमेश प्रदीप, सुरेंदर, मांगीलाल, डोरीलाल हैं. यह सभी जालौर राजस्थान, भरतपुर और मथुरा के रहने वाले हैं.एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कल UPTET का पेपर हुआ था, सभी प्रशासनिक अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी पर लगे हुए थे.

मोटी रकम वसूलते थे

पुलिस को सूचना मिली के एक सॉल्वर गैंग मथुरा में आ चुका है, जो पहली पाली की परीक्षा में शामिल होगा. सूचनाओं और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सॉल्वर गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें से 2 दो लोग विद्यार्थियों से मोटी रकम वसूलते थे. तीन लोग छात्रों के साथ मिलकर मध्यस्ता करवाते थे

अन्य 5 लोग पैसों के लालच में आकर किसी दूसरे विद्यार्थी की जगह पर पेपर देते थे. सॉल्वर गैंग राजस्थान का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान इसी गैंग के कुछ अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं और जो विद्यार्थी सॉल्वर गैंग को पैसे देकर अपने पेपर कराते थे, उनको भी चिन्हित किया जा रहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 9 =