लाइव टीवी पर राष्ट्रपति को हटाया, Burkina Faso में सेना ने किया तख्तापलट
पश्चिम अफ्रीका के एक देश Burkina Faso में सैनिकों ने तख्तापलट कर दिया है. दरअसल सैनिकों ने Burkina Faso राष्ट्रपति रोच काबोरे को सत्ता से हटा दिया और लाइव टीवी पर इस तख्तापलट की घोषणा की है. सेना ने राष्ट्रपति (President) को बंधक बना लिया है और संसद को भंग कर दिया.
उनका कहना है कि इतना बड़ा फैसला लेने के पीछे का कारण Burkina Faso देश में सुरक्षा की स्थिति बिगड़ना है. सेना के मुताबिक, सत्ता पर कब्ज़ा बिना हिंसा के किया गया और हिरासत में लिए गए लोग सुरक्षित स्थान पर हैं.
Soldiers in #BurkinaFaso say they have ousted President Roch Marc Christian Kabore and that a military junta now controls the country. The whereabouts of Kabore are not clear. pic.twitter.com/Zxt2qvEicu
— VOA Africa (@VOAAfrica) January 24, 2022
Burkina Faso के सैन्य अधिकारियों ने बीते सोमवार टेलीविजन पर कहा कि सैनिकों ने इस देश को अपने कब्जे में ले लिया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल देश की सभी सीमाएं बंद कर दी गई हैं
लेकिन हम यहां कि जनता को भरोसा दिलाते हैं कि सही समय आने पर Burkina Faso देश में एक बार फिर संवैधानिक व्यवस्था में वापसी की जाएगी. हालांकि ये सही समय कब आएगी इसके बारे में सेना ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी.

