वैश्विक

प्याज की कीमतों पर नियंत्रण की कवायद : मंत्रियों के समूह की बैठक

प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर लोकसभा में विपक्ष की ओर से सवाल उठने के बाद सरकार ने प्याज की कीमतों पर नियंत्रण की कवायद शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह की बैठक हो रही है।इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर और कैबिनेट सचिव राजीव गाबा और पीएम के सलाहकार पीके सिन्हा मौजूद हैं।

प्याज की कीमतों को लेकर हाहकार मचा हुआ है। पिछले सप्ताह तक जहां प्याज 70-80 रुपये किलो बिक रहा था अचानक दाम 100-150 रुपये किलो तक पहुंच गया है। प्याज की बढ़ती कीमतों पर विपक्ष भी हमलावर हो गया है और इसकी चर्चा से संसद का शीतकालीन सत्र गर्माया हुआ है। सरकार ने बुधवार को कहा था कि राज्य द्वारा संचालित ट्रेडिंग फर्म एमएमटीसी ने तुर्की से 4,000 टन प्याज आयात का एक और ऑर्डर दे रखा है और शिपमेंट जनवरी के मध्य तक पहुंचने की उम्मीद है। यह 17,090 टन प्याज के अलावा पहले से अनुबंधित है, जिसमें मिस्र से 6,090 टन और तुर्की से 11,000 टन शामिल हैं।

बता दें कि देश में प्याज के आसमान छूते दामों पर केंद्र सरकार के मंत्रियों की ओर से अजीबोगरीब बयान आ रहे हैं। पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह खाने में प्याज-लहसुन इस्तेमाल नहीं करतीं। उनके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी कमोबेश ऐसा ही बयान दिया। 

उन्होंने कहा, ‘मैं शाकाहारी हूं। कभी प्याज नहीं खाया है। तो मेरे जैसा इंसान प्याज के दामों के बारे में कैसे जानेगा।’ केंद्रीय मंत्री ने वित्त मंत्री के बयान का भी बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘ऐसा कहां कहा उन्होंने। उन्होंने संसद में डटकर बयान दिया और बताया कि सरकार क्या-क्या योजना लेकर आई है। सीतारमण जी ने किसी प्रकार का कोई विवादास्पद बयान नहीं दिया है।’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk