वैश्विक

हैदराबाद एनकाउंटर:चारों आरोपियों की मौके पर ही मौत

हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। तेलंगाना पुलिस के अनुसार आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए ले जाया गया था।

इस दौरान आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उनपर गोलियां चला दीं। इस मुठभेड़ में चारों आरोपियों की मौके पर ही मौत हो गई। 

साइबराबाद पुलिस कमिश्नर ने प्रेस  कांफ्रेंस में कहा- महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी आज सुबह मुठभेड़ में मारे गए। हत्या कर पीड़िता को जला दिया गया था। इस मामले में हमारे पास ठोस सबूत हैं। 

साइबराबाद पुलिस कमिश्नर सज्जन्रार ने कहा कि 4 और 5 दिसंबर को हमने आरोपी को पुलिस हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की थी। आज पुलिस ने जांच के दौरान क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए आरोपी को अपराध स्थल पर लाया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया और उनसे हथियार छीन लिए और उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन वे गोलियां चलाते रहे। फिर हमने गोलाबारी की और वे मुठभेड़ में सभी मारे गए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है।

हमने आरोपी व्यक्तियों से दो हथियार भी जब्त किए हैं। आरोपियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। मुठभेड़ के समय आरोपी व्यक्तियों के साथ लगभग 10 पुलिस थे। हमने घटनास्थल से पीड़ित का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मैं केवल यह कह सकता हूं कि कानून ने अपना कर्तव्य निभाया है।

हमें संदेह है कि आरोपी कर्नाटक में कई अन्य मामलों में भी शामिल थे, जांच जारी है।

हैदराबाद कांड के आरोपी ढेर

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk