Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चेकिंग के दौरान तमंचा, कारतूस सहित दबोचा



मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक युवक को तमचे तथा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के विभिन्न मामलो मे वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अर्न्तगत सिविल लाइन थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी मौ.इन्तजार पुत्र सगीर निवासी मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन को एक तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस रूडकी रोड की तरफ फाटक के तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि अभियुक्त मौ.इन्ताजार के खिलाफ थाना सिविल लाइन मे गैंगस्टर का मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम मे कच्ची सडक चौकी प्रभारी सुरेन्द्र राव,का.राशिद शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21423 posts and counting. See all posts by News-Desk