Washington के होटल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, फायरिंग में 1 की मौत
Washington के एक होटल में गोलीबारी की इस घटना में 1 महिला की मौत हो गई है जबकि 4 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. पुलिस विभाग के मुताबिक गुरुवार तड़के एक रिहाइशी इलाके में स्थित होटल में गोलीबारी की घटना में 5 लोगों को गोलियां लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस काफी सतर्क हो गई और कई घंटों तक इस क्षेत्र में घेराबंदी की.
Washington पुलिस विभाग (Police Department) ने ट्विटर पर लिखा कि गुरुवार तड़के एक रिहायशी इलाके में एक चेन होटल में फायरिंग के बाद 5 लोगों को गोलियां लगीं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जिसमें 4 महिलाएं फायरिंग की घटना में शिकार होने के बाद जख्मी हो गई जबकि एक अन्य महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.
Alert: Shooting Investigation at 1717 hours in the 4400 block of E St SE.
DO NOT TAKE ACTION CALL 911— DC Police Department (@DCPoliceDept) January 27, 2022
जानकारी के मुताबिक होटल के कमरे में पार्टी के दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी जिसके बाद अधिकारियों को स्थानीय समयानुसार करीब 3.30 बजे घटनास्थल पर बुलाया गया. जहां पर ये घटना हुई है वहां कई दूतावास ( Embassies) भी हैं.
पुलिस कमांडर डंकन बेडलियन (Duncan Bedlion) ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्हें पहले होटल के बारे में शिकायतें मिली थीं. हमें नशीली दवाओं (Drugs Activity) की गतिविधि से संबंधित शिकायतें मिलती रहती है.
अमेरिका में अक्सर गोलीबारी की घटना सामने आती है. अभी हाल ही में अमेरिका के यूजीन में आयोजित कसंर्ट स्थल के बाहर दो महिलाओं सहित छह लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया था.

