नगरपालिका अध्यक्ष ने विश्वकर्मा चौक का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। श्रीमती अंजू अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष द्वारा, विनय कुमार मणी त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी, जयवीर सिंह सहायक अभियंता निर्माण, संजय गुप्ता, बिजेन्द्र सिंह निर्माण लिपिकगण व भीष्म सिंह, सभासदपति व अन्य विश्वकर्मा समाज के जिम्मेदार लोगो के साथ विश्वकर्मा चैक का सौन्दर्यकारण कराए जाने हेतु निरीक्षण किया गया।
बाद मे पूरी पालिका अधिकारियों के साथ प्रकाश चैक स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय प्रतिमा का सौन्दर्यकरण कराये जाने के लिए निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद ठेकेदार को ड्राइंग व डिज़ाइन के अनुसार तेजी से सोंदर्यकरण कराये जाने के पालिका अध्य्क्ष द्वारा निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात श्रीमती अंजू अग्रवाल दवारा महावीर चैक का निरीक्षण किया गया। वहाँ पर १८ लोगो के एक साथ बैठने का यात्री शेड का निर्माण होना है, सम्बंधित अधिकारियों को सुन्दर शेड का निर्माण ३१ दिसम्बर, २०१९ तक कराए जाने के निर्देश पालिका अध्यक्ष दवारा दिए गए। उपस्थित अधिकारियो दवद्यरा पालिका अध्यक्ष को आश्वस्त किया गया की नियत अवधि मे तीनो स्थलो पर समय सीमा मे ड्राइंग एवं डिजाइन के आधार पर सुन्दर सोंदर्यकरण का कार्य संपन्न करा दिया जाएगा।
