खबरें अब तक...

समाचार

शिक्षा के बिना हम सभी का जीवन अधूरा6 9 |
मुजफ्फरनगर। शिक्षा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। उच्च शिक्षा से एक और जहा व्यक्ति का जीवन सफल होता है, वहीं उसमें छिपी सफलता भी सामने आती है। प्रतिभावान छात्र अपने परिवार तथा संस्थान को गौरवान्वित करता है।
श्रीराम काॅलेज मे आयोजित अभिनन्दन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि पहंुचे व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास,राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किए। मंत्री कपिलेदेव अग्रवाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि शिक्षा के बिना हम सभी का जीवन अधूरा है। उन्होने सभी छात्र-छात्राओं से आहवान किया कि वे उच्च शिक्षा हासिल कर अपने जीवन को सफल बनायेेें तथा अपने परिवार व शिक्षा संस्थान का नाम रोशन करें। श्रीराम काॅलेज की और से मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का अभिनन्दन कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे पहंुचने पर श्री राम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज के चेयरमैन डा.एस.सी.कुलश्रेष्ठ, प्राचार्य डा.बी.केेेेेेेेेे.त्यागी, डा.प्रेरणा मित्तल आदि ने बुके भंेट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता अशोक बाठला, किसान नेता अशोक बालियान एडवोकेट, वरिष्ठ व्यापारी नेता रेवती नन्दन सिंघल, प्रमुख समाजसेवी कृष्णगोपाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

 

जीरो ड्रग्स अभियान के तहत चार को दबोचा1 10 | 2 12 |
मुजफ्फरनगर। जनपद मे नशीले पदार्थो की तस्करी एवं नशीली दवाईयों के अवैध कारोबार से जुडे लोगो के खिलाफ चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान को सफलता मिलने का सिलसिला जारी हैै। पुलिस जीरो ड्रग्स अभियान के अन्र्तगत नशे के कारोबारियों पर नकेल कस रही है। पूर्व मे भी पुलिस ने नशीले पदार्थो के तस्करों को भारी मात्रा मे नशीले पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं थाना सिविल लाइन पुलिस व स्वाट टीम ने अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर 4 अभियुक्तों को करीब डेढ करोड कीमत की नशीली दवाईयों व इंजेक्शन सहित गिरफ्तार कर लिया।
रिजर्व पुलिस लाइन सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौेेेेेेरान एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद मे चलाये जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अन्र्तगत थाना सिविल लाइन पुलिस, क्राइम बान्च व औषधि विभाग की टीम द्वारा 4 अन्र्तराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तांे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा मे नशीली दवाईयां/इंजेक्शन बरामद किए।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि मादक पदार्थो के तस्करांे से बरामद नशीली दवाईयों की बाजारू कीमत करीब डेढ करोड रूपये है। एसएसपी ने जानकारी दी कि अभियुक्तगण नशीली दवाई/इंजैक्शन को जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर अलीगढ उत्तर प्रदेश के अनेक जनपद के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड आदि राज्यों में ही सप्लाई करते है व इन दवाईयों पर अंकित रेट से अधिक मुनाफा कमाते थे। पकड़े गये अभियुक्तों से तकरीबन सीजर में 54 तरीके की व्यापक एव मनोप्रभावी दवाईयां जब्त की गयी व चैदह तरीके के नमूने संग्रहित की गयी है। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों से नार्कोटिक ड्रग्स टेबलेट की संख्या करीब 6 लाख, लोरा जीपैम की 36 हजार टेबलेट, एल्प्राजोलम की 53 हजार टैबलेट, ब्रू प्रेनकरफाइन नोरफीन की 12170 इंजेक्शन, पेंटाजोलिन के 7288 इंजक्शन, कोडिन के1440 सीरप,क्लोरडाईजी पोसाइड के 12600 टेबलेट,डाइन डैक्सीलेट के 18000 टैबलेट जिनकी बाजारू कीमत करीब डेढ करोड रूपये हैं
एसएसपी ने बताया पूछताछ के दौरान पकडे गए अभियुक्तो ने अपना नाम साहिल उर्फ साहवेज पुत्र रिजवान निवासी रहमत मस्जिद के पास दक्षिणी खालापार,सुशील पुत्र विनोद निवासी बर्फखाने वाली गली अलमासपुर थाना नई मन्डी, शब्बन पुत्र शब्बीर निवासी जैनबिया स्कूल के पास खादर वाला, गोधना निवासी फरमान पुत्र लियाकत थाना पुरकाजी बताया। पूछताछ मे अभियुक्तो ने बताया अनूप गर्ग पुत्र धर्मप्रकाश भी उनका साथी है जो फरार चल रहा है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवेश् कुमार क्राइम ब्राचंच जनपद मुजफ्फरनगर, है. कां. अशोक खारी क्राइम ब्रांच, का. सोनू शर्मा क्राइम, का. हरवेंद्रकुमार, जितेंद्र त्यागी, वकार, विनीत कपासिया, ब्रहमप्रकाश तथा थाना सिविल लाइन टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र राव थाना सिविल लाइन, उपनिरीक्षक राकेश गौतम थाना सिविल लाइन, का. सोनू थाना सिविल लाइन, व औषधि विभाग की टीम में निरीक्षक वैभव बब्बर, निरीक्षक संदीप कुमार, निरीक्षक डा. अखिलेश कुमार जैन मौजूद रहे।

 

बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त3 10 |
मुजफ्फरनगर। पहाडों पर हो रही बर्फबारी व मैदानी ईलाको मे सर्द हवाओं के साथ हो रही बारिश से सर्दी बढ गयी है। बारिश के कारण हुई सर्दी से जनजीवन प्रभावित होता नजर आया।बारिश के कारण लोग अपने घरो मे कैद होने को मजबूर रहे। नन्हे मुन्ने बच्चो ने स्कूल से छुटटी रख घर मे जमकर धमाल मचाया।
सदी तथा बारिश के कारण बाजार सुनसान रहे दुकानदार हाथ पर हाथ धरे ग्राहकों का इन्तजार करते नजर आए। बारिश के साथ चल रही सर्द हवाओं ने नागरिकों को सर्दी का अहसास कराया। अचानक बढी ठण्ड से बुजुर्ग तथा नन्हे-मुन्ने बच्चे प्रभावित रहे। नगर मे कई जगह लोग आग जलाकर हाथ तांपते नजर आए। जिले में भीषण ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। गत दिवस से शीत लहर से लोग कांप उठे। बारिश के साथ चली ठंडी हवा के कारण लोगों ने घरों में ही रहना उचित समझा। सुबह भीषण ठंड में छात्र-छात्राओं को स्कूल जाना पड़ा।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। दिनभर हुई बारिश के साथ बीच-बीच में ठंडी हवा चलने से लोग सिहर उठे। सुबह छात्र-छात्राओं को भी कांपते हुए छुट्टी में घर जाना पडा। बच्चे पूरी तरह से गर्म कपड़ों में लिपटते हुए थे। दिन में लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। कार्यालयों में भी फरियादियों की संख्या बेहद कम रही। शाम होते होतेे नगर के सभी मार्केट बंद हो गई और दुकानदार अपने घर चले गए।
कड़ाके की ठंड में सावधानी बरतने की जरूरत है। यह ठंड बच्चों और बुजुर्गों के लिए मुसीबत भरी हो सकती है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. लोकेश गुप्ता बताते हैं कि सर्दी बढ़ऩे के साथ दिल के मरीजों की दिक्कत बढ़ऩे लगती हैं। घने कोहरे एवं ज्यादा ठंड में हार्ट पेशेंट को मॉर्निंग वॉक से बचना चाहिए। गर्म कपड़े पहने और जितना हो सके खुले में निकलने से बचें। ठंड के बावजूद बच्चे और युवा आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक आदि का सेवन करते हैं, इससे बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि गुनगुने पानी का सेवन बेहतर रहता है। कोहरे के कारण श्वांस रोगियों को भी दिक्कत हो सकती हैं। अधिक ठंड और कोहरे में श्वांस नलियां सिकुड़ जाती हैं। इससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।

 

पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण5 9 |
मुजफ्फरनगर। श्रीमती अंजू अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष द्वारा, विनय कुमार मणी त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी, जयवीर सिंह सहायक अभियंता निर्माण, संजय गुप्ता, बिजेन्द्र सिंह निर्माण लिपिकगण व भीष्म सिंह, सभासदपति व अन्य विश्वकर्मा समाज के जिम्मेदार लोगो के साथ विश्वकर्मा चैक का सौन्दर्यकारण कराए जाने हेतु निरीक्षण किया गया। बाद मे पूरी पालिका अधिकारियों के साथ प्रकाश चैक स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय प्रतिमा का सौन्दर्यकरण कराये जाने के लिए निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद ठेकेदार को ड्राइंग व डिज़ाइन के अनुसार तेजी से सोंदर्यकरण कराये जाने के पालिका अध्य्क्ष द्वारा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात श्रीमती अंजू अग्रवाल दवारा महावीर चैक का निरीक्षण किया गया। वहाँ पर १८ लोगो के एक साथ बैठने का यात्री शेड का निर्माण होना है, सम्बंधित अधिकारियों को सुन्दर शेड का निर्माण ३१ दिसम्बर, २०१९ तक कराए जाने के निर्देश पालिका अध्यक्ष दवारा दिए गए। उपस्थित अधिकारियो दवद्यरा पालिका अध्यक्ष को आश्वस्त किया गया की नियत अवधि मे तीनो स्थलो पर समय सीमा मे ड्राइंग एवं डिजाइन के आधार पर सुन्दर सोंदर्यकरण का कार्य संपन्न करा दिया जाएगा।

 

हादसांे मे कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशु ठाकुर बाईक द्वारा चरथावल मोड पर किसी काम से जाते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शाहपुर के कसेरवा निवासी सादिक पुत्र आसिफ बाईक द्वारा बुढाना के विज्ञाना मे रिश्तेदारी से लौटते वक्त सरिये से लदी टैªक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। मंसूरपुर के गंाव जौहरा निवासी दिनेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा अपने छोटे भाई उमेश के साथ स्कूटी द्वारा मिल मन्सूरुपर बाजार मे जाते वक्त डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल काॅलेज भिजवाया। खतौली के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी राजेश बाईक द्वारा जानसठ तिराहे पर जाते वक्त मेरठ की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट आ जाने से घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया।

 

जहर खुरानी का शिकार हुआ युवक
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने एक युवक को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 

मामूली विवाद में की मारपीट
मुजफ्फरनगर। नाली विवाद मंे दोपडोसियों के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन के मौहल्ला जनकपुरी निवासी सादिक का अपने पडौसी आसिफ के साथ नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो के बीच आपसी कहासुनी हो गई। जो मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पडौसियो ने इन दोनो को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया।

 

प्लास्टिक कचरा प्रबंधन विषय पर सेमिनार का आयोजन
मुजफ्फरनगर। ८२ यूपी एन सी सी बटालियन मुजफ्फरनगर के तत्वावधान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जे के मलिक के दिशा निर्देशन में जनता इंटर कॉलेज भोपा में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने जूनियर एवं सीनियर वर्ग के कैडिटो को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभाव विषय में जानकारी देते हुए कहा कि प्लास्टिक के खिलाफ एक नई जंग शुरू हो गयी है। प्लास्टिक के कप,प्लेट और गिलास के नाम पर हम धीमें जहर का सेवन कर रहे हैं।समय आ गया है कि हम नये विकल्पों को तलाशें।
उन्होंने कैडिटो का आह्वान करते हुए कहा कि हमें जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए।हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विकास तो अवश्य करें लेकिन उसकी कीमत जीवन के साथ खिलवाड़ करके न चुकायी जाये।हम प्लास्टिक के कप, प्लेट, गिलास और अन्य प्लास्टिक के सामान का प्रयोग करके उन्हें इधर उधर या नालियों में फेंक देते हैं और दोष मढ़ते है सफाई कर्मियों पर। आखिर हम कहां जा रहे हैं। ५० माइकरोन से कम मोटाई की पोलिथीन पर तुरंत प्रतिबंध लगना चाहिए।उन्होंनेे विकास के ऐसे मोडल को अपनाने का आह्वान किया जो जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण के अनुकूल हो और हम सब को टिकाऊ जिन्दगी दे सकें। इससे पूर्व प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर आधारित जूनियर एवं सीनियर वर्ग के कैडिट की पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर वर्ग में क्रमशः रोहित कुमार,मौ असद, नीशू कुमार प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में विशान्त शर्मा,पिरयांशु कुमार,अवि सहरावत ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कैप्टन अरविंद कुमार,सैकिण्ड आफिसर रमन सिंह,आयुष राठी,रजत शिवाच, संजीव कुमार, प्रशान्त राठी, अंकित राठी ,विजय ,शिवम कुमार, कार्तिक कुमार सहित जूनियर वर्ग सीनियर वर्ग के एन सी सी कैडिट मौजूद रहे।

बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियानपर दिया जोर8 10 |
मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी मौ. मुशफेकीन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मीडिया कार्यशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पास विभिन्न परियोजनाओं मे 2700 आवेदन पत्र आये है। जिस पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में जनपद के 38 मदरसो में बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हे जागरूक किया जायेगा। इसके लिए स्टीकर व अन्य प्रचार सामग्री का भी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भरपूर प्रयोग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 16 से 23 दिसम्बर तक सीपीएनडीटीसी पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। 24 दिसम्बर को क्रमशः हाईस्कूल की दस और इटरमीडिएट की 10 बालिकाओं को जिन्होंने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किये है उन्हे पुरस्कृत किया जायेगा। इसके बाद 30 दिसम्बर को अल्ट्रासांउड करने वाले सरकारी डाक्टरों तथा 31 दिसम्बर को प्राईवेट अल्ट्रासाउड करने वालो की एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जायेगी। जिसमें उन्हे शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया जायेगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि बालिका सुरक्षा अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग और जिला प्रोबेशन विभाग पूरी तरह से जागरूक और सक्रिय है उन्होने आडियो विजुअल तकनीक से गत एक वर्ष की उपलब्धियों को मीडियाकर्मियों के सामने प्रस्तुत किया और बताया कि जनपद की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे जहा कहीं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जा रही है वहां पर महिला कल्याण विभाग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं आंदोलन के तहत नुक्कड नाटक, संास्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठियां भी आयोजित करने जा रहा है।
इस अवसर पर उपस्थित विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकीम अहमद ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण भी शासन की इस नीति के अंतर्गत बालिकाओं और महिलाओ को जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रम और अभियान चला रहा है इस क्रम मे कल 14 दिसम्बर को लोक अदालत के दौरान भी इस पर जोर दिया जायेगा।

हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग
मुजफ्फरनगर। कश्यप निषाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिसौली में हुई पूनम की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च किया। हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की गई। रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में कैंडल मार्च महावीर चैक से प्रारंभ हुआ। कश्यप समाज के लोग आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग का बैनर लिए हुए थे तथा सभी के हाथ में मोमबत्ती थी। मांग की कि उसकी हत्या करने वाले को फांसी की सजा दी जाए।
कश्यप समाज ने मृतका के परिवार को दस लाख का मुआवजा देने की मांग भी की है। कैंडल मार्च कोर्ट रोड से होकर शिव चैक तक निकाला गया। मौके पर सहेंद्र कश्यप, सोमपाल, सुशील कश्यप, इंद्रपाल कश्यप, ओंमकार कश्यप आदि रहे।

सर्दी बढने के साथ खराब हो रही जिले की हवा
मुजफ्फरनगर। सर्दी बढ़ने के साथ जिले की हवा भी खराब होने लगी है। जिले में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 315 पर पहुंच गया है। स्मॉग छाने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
दिन प्रतिदिन सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। बादल और धुंध छाई रही थी, जबकि स्थिति और भी खराब हो गई। दिन भर सूरज दिखाई नहीं दिया। स्मॉग छाने से वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रीडिंग के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स 315 पर रहा। यह बेहद खराब स्थिति है। यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो प्रदूषण का स्तर यूं ही बना रहेगा। बढ़ रहे प्रदूषण के कारण नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह घूमने वालों की संख्या कम हो गई है। कोहरा और प्रदूषण हृदय और श्वास रोगियों की परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज करते हैं।
एक दिन पीछे चल रहा विभाग-जिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक दिन पीछे चल रहा है। भोपा रोड पर ऑनलाइन रीडिंग मशीन लगी हुई है लेकिन यह करीब दो महीने से खराब पड़ी है। मशीन खराब होने से एक्यूआई की रीडिंग ऑनलाइन नहीं मिल रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मैनुअल मशीन लगाई है। इसमें प्रतिदिन सुबह छह बजे की रिपोर्ट प्राप्त होती है। यदि एक्यूआई आंकड़ा चाहिए तो वह अगले दिन ही मिलेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता विपुल कुमार का कहना है कि ऑनलाइन रीडिंग वाली मशीन ठीक कराई जा रही है। जल्द ही इसके ठीक होने की संभावना है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk