साइरस मिस्त्री फिर से बनेंगे टाटा संस के चेयरमैन
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय प्राधिकरण (एनसीएलएटी) ने साइरस मिस्त्री को टाटा संस का एक बार फिर से चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही एनसीएएलटी ने एन चंद्रशेखरन की चेयरमैन पद पर नियुक्ति को अवैध माना है।
एनसीएलएटी ने कहा कि साइरस की नियुक्ति आदेश की तारीख से चार हफ्ते के भीतर हो जाएगी। चंद्रशेखरन फरवरी 2017 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे। एनसीएलएटी के फैसले के खिलाफ अपील के लिए टाटा सन्स ने 4 हफ्ते का वक्त मांगा।
एनसीएलएटी ने इसकी मंजूरी दे दी।इससे पहले मिस्त्री ने अपनी बर्खास्तगी को एनसीएलटी में चुनौती दी थी, जहां उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। एनसीएलटी की मुंबई पीठ के नौ जुलाई के आदेश के विरुद्ध अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष एक याचिका दाखिल की गई।
National Company Law Appellate Tribunal(NCLAT) allows the plea of Cyrus Mistry and reinstated him as Chairman of Tata Sons. NCLAT set aside the board order of October 24(2017) which had removed Mistry as Chairman. NCLAT also said that Mistry's removal was illegal. (file pic) pic.twitter.com/to8UNVsEmI
— ANI (@ANI) December 18, 2019
नौ जुलाई को एनसीएलटी मुंबई ने बर्खास्तगी के विरुद्ध मिस्त्री की याचिका को खारिज करने के साथ ही रतन टाटा और कंपनी के बोर्ड के विरुद्ध खुल्लम खुल्ला दुर्व्यवहार के आरोप को भी खारिज कर दिया था। कंपनी कानून 2013 के मुताबिक एनसीएलटी के आदेश को एनसीएलएटी में चुनौती दी जा सकती है।
